ताज़ा खबर
OtherTop 10ताज़ा खबरराज्य

कठुआ में सुरक्षाबलों की आतंकियों के साथ मुठभेड़ जारी, जवानों ने 2 दहशतगर्द किए ढेर

Share

डिजिटल न्यूज डेस्क, श्रीनगर। जम्म-कश्मीर के कठुआ जिले में शुक्रवार देर रात तक सुरक्षाबलों की आतंकियों के साथ मुठभेड़ जारी रही। खंडारा इलाके में सर्च ऑपरेशन के दौरान जवानों ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया है। भारतीय सेना के राइजिंग स्टार कॉर्प्स ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से जानकारी देते हुए बताया कि खंडारा में चल रहे ऑपरेशन में दो आतंकवादियों को मार गिराया गया है। फिलहाल सर्च अभियान जारी है।

किश्तवाड़ में भी जारी है मुठभेड़
वहीं, किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच भी मुठभेड़ हुई। नैदघाम गांव के ऊपरी इलाके में स्थित पिंगनल दुगड्डा वन क्षेत्र में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच गोलीबारी हुई।

इस ऑपरेशन को भारतीय सेना, सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवानों की संयुक्त टीम अंजाम दे रही है। जम्मू रीजन के अलग-अलग इलाकों में सुरक्षाबलों की टीमें आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन चला रही हैं। खासकर पहाड़ों और घने जंगलों में आतंकियों की तलाश की जा रही है।

कठुआ में मारे गए थे जैश-ए-मोहम्मद के दो टॉप कमांडर
इससे पहले, बुधवार को भी सुरक्षाबलों ने कठुआ जिले के खंडारा इलाके में दो आतंकियों का खात्मा किया था। ये दोनों आतंकी जैश-ए-मोहम्मद के टॉप कमांडर थे। इनके पास से एम-4 और एके सीरीज की राइफल, गोला-बारूद और खाद्य सामग्री बरामद हुई थी। इस संवेदनशील क्षेत्र में आतंकियों का मारा जाना सुरक्षाबलों के लिए बड़ी कामयाबी है।

 


Share

Related posts

आयकर विभाग ने मारे महाराष्ट्र में कई ठिकानों पर छापे

Prem Chand

पीएनबी ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2021 मनाया

samacharprahari

बैंक डूबने पर मिलेगा जमा बीमा योजना का लाभ

samacharprahari

भाजपा में भी है वंशवाद, राजनीतिक परिवार से हैं 45 सांसद

samacharprahari

महाराष्ट्र में खसरे के 8 संदिग्ध मरीज़ों की मौत, अब तक 503 मामले दर्ज

Prem Chand

पाटीदारों-यहूदियों का डीएनए एक : गगजी सुतरिया

Prem Chand