ताज़ा खबर
Other

महाराष्ट्र में खसरे के 8 संदिग्ध मरीज़ों की मौत, अब तक 503 मामले दर्ज

Share

मुंबई, 19 नवंबर 2022 : महाराष्ट्र में इस साल अब तक खसरे के 503 मामले दर्ज किए गए हैं और इस संक्रामक बीमारी के आठ संदिग्ध मरीजों की मौत हुई हैं. स्वास्थ्य विभाग की ओर से बृहस्पतिवार (17 नवंबर) को यह जानकारी दी.

बीएमसी ने एक अलग बुलेटिन में कहा कि मुंबई महानगर में बीमारी के कारण आठ संदिग्ध मौतें हुई हैं और अब तक 169 मामलों की पुष्टि हुई है. शहर में खसरे के 25 नए मरीज भर्ती किए गए, जिससे अस्पताल में भर्ती व्यक्तियों की संख्या 105 हो गई. दो मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं, जबकि 38 अन्य को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई.

महाराष्ट्र में 26 स्थानों से खसरा फैलने की सूचना मिली है. इसमें मुंबई में 14, भिवंडी में सात और मालेगांव शहर में पांच स्थान शामिल हैं. मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने संक्रमण के प्रसार से उत्पन्न स्थिति की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को अस्पताल में भर्ती मरीजों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए हैं.


Share

Related posts

ईरान पर ‘फाइनल स्ट्राइक’ की तैयारी? पेंटागन ने वेस्ट एशिया में भेजे 10,000  सैनिक; ट्रंप बोले- 2 दिन में होगा युद्ध का अंत!

samacharprahari

उदारीकरण से मनरेगा तक के लिए किए जाएंगे याद मनमोहन सिंह

samacharprahari

ये जो खबरें हैं ना…. 4

samacharprahari

आईआईपी की ग्रोथ 8 फीसदी घटी, महंगाई दर 7.34 फीसदी बढ़ी

Girish Chandra

रामराज्य में छलकते जाम: हिंदूवादी सरकार के राज में शराब से चमकती अर्थव्यवस्था!

samacharprahari

कनाडा चुनाव: खालिस्तानी एजेंडे को बड़ा झटका, जगमीत सिंह की करारी हार

samacharprahari