ताज़ा खबर
OtherTop 10क्राइमताज़ा खबरदुनिया

साउथ कोरिया प्लेन क्रैश में 120 की मौत

Share

लैंडिंग गियर में दिक्कत के बाद रनवे पर धमाका; 181 लोग सवार थे
घटनास्थल पर पहुंचे कार्यवाहक राष्ट्रपति, बोइंग ने दुख जताया

डिजिटल न्यूज डेस्क, सियोल। दक्षिण कोरिया के मुआन अंतराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर जेजू एयर का एक विमान लैंड करते हुए रविवार को दुर्घटना का शिकार हो गया। इस हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 120 हो गई है। बचाव-राहत कार्य जारी है और घायल यात्रियों को अस्पताल में भर्ती किया गया है।

घटना के बाद दक्षिण कोरिया के कार्यवाहक राष्ट्रपति चोई सांग-मोक घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रपति चोई ने बचाव कार्य को लेकर दिशानिर्देश दिए हैं। सरकार पीड़ित परिवारों की सहायता के लिए हर संभव प्रयास करेगी।

जेजू एयर के मुताबिक़ क्रैश होने वाला विमान बोइंग का 737-800 था। बताया जा रहा है कि यह विमान थाईलैंड से लौट रहा था। दक्षिण कोरिया के मुआन एयरपोर्ट पर जब यह विमान उतर रहा था, उसी दौरान रनवे पर फिसल गया और एक दीवार से जा टकराया। इसके चलते विमान में आग लग गई। विमान निर्माता कंपनी बोइंग ने हादसे पर दुख प्रकट किया है। बोइंग ने कहा है कि वह दक्षिण कोरिया की जेजू एयर से संपर्क में है।

अजरबैजान का विमान भी हुआ था दुर्घटनाग्रस्त

हाल ही में अजरबैजान का विमान भी दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। अजरबैजान एयरलाइंस का एम्ब्रेयर 190 विमान बाकू से रूस के चेचेन्या प्रांत की राजधानी ग्रोज्नी जा रहा था। ग्रोज्नी में कोहरे की वजह से विमान उतर नहीं सका। इसके बाद वह कैस्पियन सागर की तरफ बढ़ा, लेकिन मूल रास्ता भटक गया। कुछ ही देर में अकताऊ शहर में सागर के तट पर विमान दुर्घटना का शिकार हो गया। विमान मे सवार 29 यात्रियों को बचा लिया गया था।

 

 

 


Share

Related posts

अदालत ने सचिन वाजे की याचिका खारिज की

Prem Chand

ऑनलाइन निवेश के नाम पर दो युवकों से 25 लाख की साइबर ठगी

Prem Chand

जम्मू-कश्मीर: कुपवाड़ा में 3 संदिग्ध आतकंवादी गिरफ्तार

samacharprahari

FRS से मंत्रालय कर्मचारियों को हो रही परेशानी……!

Prem Chand

भारतीय वायुसेना को 72 साल बाद मिला नया फ्लैग

samacharprahari

प्रत्यक्ष कर संग्रह 13% बढ़कर ₹12.12 लाख करोड़, रिफंड में तेज उछाल से सरकार की नेट कमाई पर असर

samacharprahari