ताज़ा खबर
Other

पाकिस्तान में बम धमाके में दो सैनिकों की मौत

Share

इस्लामाबाद, 28 अक्टूबर 2023 । अफगानिस्तान की सीमा से लगे पाकिस्तान के पश्चिमोत्तर इलाके में सड़क किनारे हुए एक बम विस्फोट में दो सैनिकों की जान चली गई, जबकि रात भर चले सैन्य अभियान के दौरान हुई गोलीबारी में एक आतंकवादी भी मारा गया।

पाकिस्तान की सेना ने शनिवार को एक बयान में बताया कि खैबर जिले की तिराह घाटी में शुक्रवार देर रात खुफिया जानकारी के आधार पर एक अभियान चलाया गया। अभियान में एक आतंकवादी मारा गया, जबकि अन्य दो घायल हो गए। घायलों को गिरफ्तार किया गया है। सेना के अनुसार, जब सुरक्षा दल गश्त लगाने के दौरान दक्षिण वजीरिस्तान से गुजर रहा था, तो सड़क किनारे बम विस्फोट से उसके दो सैनिक मारे गए। वहीं, इस हमले से संबंधित आतंकवादियों को मार गिराने के लिए सुरक्षा बल इलाके में तलाशी अभियान चला रहे थे।


Share

Related posts

महाराष्ट्र में मंदिर पॉलिटिक्स, राज्यपाल-सीएम के बीच जंग शुरू

samacharprahari

सरकार ने परमबीर को छह जुलाई तक गिरफ्तारी से दी राहत

Prem Chand

लाडली बहना योजना को बंद नहीं करेगी महायुति सरकार

Prem Chand

सेबी के रिसर्च में दावा- विवाहितों व महिला ट्रेडर्स को ‘इंट्रा-डे’ में हुआ कम नुकसान

Prem Chand

यस बैंक मामला: सीबीआई ने दिल्ली-एनसीआर में कई स्थानों पर छापे मारे

samacharprahari

सनटेक रियल्टी की रेटिंग बढ़ी

samacharprahari