ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10क्राइमताज़ा खबरदुनियाबिज़नेसभारतराज्य

देवेंद्र, ड्रग माफिया से कैसे अनजान रह सकते हैं: राउत

Share

फडणवीस पर लगाया राज्य में मादक पदार्थ माफिया को बचाने का आरोप 

प्रहरी संवाददाता, नासिक। शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) के नेता संजय राउत ने मुंबई पुलिस द्वारा 300 करोड़ रुपये मूल्य की ड्रग ‘मेफेड्रोन’ जब्त किए जाने का जिक्र करते हुए शुक्रवार को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर निशाना साधा। उन्होंने फडणवीस पर राज्य में मादक पदार्थ माफिया को बचाने का आरोप लगाया।

महाराष्ट्र में मादक पदार्थ के बढ़ते खतरे के विरोध में नासिक में एक मार्च निकाला गया। राउत ने पत्रकारों से कहा, ‘फडणवीस विपक्ष के बारे में सब कुछ जानते हैं। वह मादक पदार्थ माफिया के बारे में कैसे नहीं जानते? वह माफिया और उन लोगों को बचा रहे हैं, जो हफ्ता ले रहे हैं।’

राउत ने 300 करोड़ रुपये मूल्य की मेफोड्रोन जब्त किए जाने के मामले के मुख्य आरोपी ललित पाटिल को महज एक मोहरा बताते हुए कहा ‘वास्तव में मादक पदार्थ माफिया के दोस्त विधानसभा में बैठे हैं। यह महाराष्ट्र की दुर्दशा है कि हमारे पास ऐसा गृह मंत्री (फडणवीस) है।’

 

बता दें कि साकीनाका पुलिस ने छह अक्टूबर को कहा था कि दो महीने तक चले एक अभियान के दौरान 300 करोड़ रुपये मूल्य की 151 किलोग्राम मेफोड्रोन जब्त की गई है। कई लोगों को इस मामले में गिरफ्तार किया गया है। जांच के दौरान नासिक में स्थित एक ड्रग उत्पादन यूनिट का भी भंडाफोड़ किया गया था। पुलिस के मुताबिक, ललित पाटिल (37) इस गिरोह का सरगना है।

 

 


Share

Related posts

डिग्रीधारी युवाओं पर भारी ‘महंगाई का चाबुक’, 12 साल में फ्रेशर्स की वास्तविक कमाई घटी

samacharprahari

अस्पताल में डॉक्टर्स के लिए ड्रेस कोड लागू, पुरुषों के जींस-टीशर्ट और महिलाओं के बैकलेस-स्कर्ट पर लगा बैन

samacharprahari

तलोजा जेल के ‘अंडा सेल’ में कैद हैं नवलखा

samacharprahari

रिया चक्रवर्ती के खिलाफ ड्रग्स केस दर्ज़

samacharprahari

100 करोड़ की वसूली केस में देशमुख की मुसीबतें बढ़ीं

samacharprahari

ईडी ने इकबाल मिर्ची केस में 203 करोड़ की संपत्ति अटैच की

samacharprahari