ताज़ा खबर
Other

एमडीएल ने वारशिप ‘इंफाल’ को भारतीय नौसेना को सौंपा

Share

मुंबई, 20 अक्टूबर 2023 । माझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड ने भारतीय नौसेना को प्रॉजेक्ट 15बी श्रेणी के तहत गाइडेड मिसाइल डिस्ट्रॉयर के तीसरे स्टील्थ विध्वंसक पोत इंफाल को सौंप दिया। पोत के निर्माण में स्वदेशी इस्पात डीएमआर 249ए का उपयोग किया गया है। आईएनएस इंफाल भारत के सबसे बड़े विध्वंसक पोत में एक है, जिसकी कुल लंबाई 164 मीटर और विस्थापन क्षमता 7500 टन से अधिक है। समुद्री युद्ध के पूर्ण स्पेक्ट्रम के तहत यह वॉरशिप नौसेना के मिशनों को पूरा करने में सक्षम है। यह सरफेस टू सरफेस सुपरसोनिक ‘ब्रह्मोस’ मिसाइल और मीडियम रेंज सरफेस टू एयर ‘बराक-8’ मिसाइल से लैस है। इसमें पानी के अंदर युद्ध करने के लिए स्वदेशी रूप से विकसित ऐंटि-सबमैरिन वेपन और सेंसर भी हैं। साथ ही मुख्य रूप से हल माउंटेड सोनार हुमसा एनजी, हेवी वेट टॉरपीडो ट्यूब लॉन्चर और रॉकेट लॉन्चर भी फिट किया गया है।


Share

Related posts

लाडली बहना योजना में धांधली बर्दाश्त नहीं : छगन भुजबल

Prem Chand

कर्जदारों को मिल सकती है राहत, एक्सपर्ट कमेटी का गठन

samacharprahari

जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में ग्रेनेड हमला, छह आम नागरिक घायल

samacharprahari

एल एंड टी ने इलेक्ट्रिकल एंड ऑटोमेशन बिजनेस में विनिवेश किया

samacharprahari

बहू को जिंदा जलाने वाली सास को 7 साल बाद उम्रकैद

Prem Chand

जज ने कहा- फैसले में बच्चे की मौत कैसे लिख दें…

samacharprahari