ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरभारतराज्य

तलोजा जेल के ‘अंडा सेल’ में कैद हैं नवलखा

Share

मुंबई। एल्गार परिषद-माओवादी मामले में गिरफ्तार किए गए सामाजिक कार्यकर्ता गौतम नवलखा को तलोजा जेल के ‘अंडा सेल’ में रवाना कर दिया गया है। नवलखा की सहयोगी सहबा हुसैन ने रविवार को दावा किया कि अंडा सेल में भेजे जाने की वजह से 70 वर्षीय नवलखा का पहले से ही खराब स्वास्थ्य अब अधिक बिगड़ गया है। उनको विशेष चिकित्सा व देखभाल की बहुत अधिक आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि नवलखा को 12 अक्टूबर को नियमित बैरक से अंडा सर्कल में स्थानांतरित कर दिया गया था। नवलखा को उनके विचारों के लिए कब तक सताया जाएगा और अधिकारी उनकी विचारधारा को तोड़ने के लिए किस हद तक जाएंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि एल्गार परिषद मामले के आरोपियों को जेल में छोटी और बुनियादी जरूरतों के लिए भी अपमान सहन करना पड़ता है।

बता दें कि नवलखा को एल्गार परिषद-माओवादी संबंध मामले में 28 अगस्त 2018 को गिरफ्तार किया गया था। पहले उन्हें घर में नजरबंद रखा गया और बाद में नवी मुंबई स्थित तलोजा जेल में न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था।


Share

Related posts

पेपर लीक मामला: एक अधिकारी को पुलिस रिमांड में भेजा गया

Amit Kumar

अर्थव्यवस्था की बर्बादी नोटबंदी से शुरू हुई थी:कांग्रेस

samacharprahari

महाराष्ट्र में निकाय चुनावों में ओबीसी आरक्षण पर रोक!

Amit Kumar

WHO ने कहा- जिन लोगों में कोविड-19 के लक्षण नहीं, उनकी जांच भी जरूरी

samacharprahari

बांबे हाई कोर्ट ने खारिज की परमबीर सिंह की याचिका

samacharprahari

बीएमसी के अतिरिक्त आयुक्त से ED ने की पूछताछ

samacharprahari