ताज़ा खबर
OtherTop 10खेलताज़ा खबरभारतलाइफस्टाइल

दिग्गज क्रिकेटरों के ‘लेडीज वर्जन’, डेट पर जाओगे

Share

मुंबई। भारत के दिग्गज क्रिकेटरों को अगर कोई महिलाओं के रूपमें देख ले, तो वह अचंभा रह जाएगा। क्रिकेटर हरभजन सिंह मैदान से दूर रहने के बावजूद सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव हैं। क्रिकेट के अपने फैंस के लिए कुछ न कुछ फोटो-वीडियो शेयर करते ही रहते हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक कोलाज शेयर किया, जिसे देखकर लोगों की अच्छी प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। इस कोलाज में कई दिग्गज क्रिकेटरों का ‘लेडीज अवतार’ नजर आ रहा है। भज्जी ने फैंस से सवाल भी पूछा कि वे किसके साथ डेट पर जाना पसंद करेंगे।

हरभजन सिंह ने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किय़ा जिसमें उनके अलावा बल्लेबाज सचिन तेंडुलकर, पूर्व धुरंधर ओपनर वीरेंदर सहवाग, राहुल द्रविड, युवराज सिंह, सौरभ गांगुली और गौतम गंभीर भी नजर आ रहे हैं। रोचक बात यह है कि सभी दिग्गज क्रिकेटर ‘लेडीज लुक’ में नजर आ रहे हैं।

फैंस और साथी खिलाड़ियों के बीच ‘भज्जी’ से मशहूर इस ऑफ स्पिनर ने लिखा, ‘आप किसके साथ डेट पर जाना पसंद करेंगे? जैसा कि युवराज सिंह ने भी पूछा था।’ इस पर टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और मौजूदा बीसीसीआई अध्यक्ष सौरभ गांगुली ने भी रोचक जवाब दिया है। कोलाज में दिखाई दे रही अपनी ही तस्वीर की ओर इशारा करते हुए उन्होंने लिखा, ‘मुझे तस्वीर के बीच वाली लड़की पसंद आ रही है, जिसने चश्मा लगाया है।’ इससे पहले ऑलराउंडर क्रिकेटर युवराज सिंह ने भी ऐसा ही कोलाज शेयर किया था और लोगों से सवाल पूछा था कि वे किसके साथ डेट पर जाना पसंद करेंगे।


Share

Related posts

NCC कैडेट्स ने एयर चीफ के आवास पर किया संवाद, सेना में करियर को लेकर मिला प्रेरक अनुभव

samacharprahari

दीपक कोचर कोरोना पॉजिटिव, पूछताछ करने वाले ईडी के अधिकारी और वकील क्वैरेंटीन

samacharprahari

BMC से पहले BJP की ‘गुप्त चाल’? फडणवीस-राज ठाकरे बैठक से बढ़ी सियासी सरगर्मी

samacharprahari

‘दोस्तवाद’ ने देश की अर्थव्यवस्था को ‘पूरी तरह से बर्बाद’ कर दिया

samacharprahari

ईडी ने रिया को सोमवार को पूछताछ के लिए बुलाया

samacharprahari

पांच साल पहले गैंग रेप मामले में छह को उम्रकैद

Prem Chand