ताज़ा खबर
Top 10ताज़ा खबरबिज़नेसराज्य

दीपक कोचर कोरोना पॉजिटिव, पूछताछ करने वाले ईडी के अधिकारी और वकील क्वैरेंटीन

Share

नई दिल्ली। आईसीआईसीआई बैंक की पूर्व सीएमडी चंदा कोचर के पति दीपक कोचर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। दीपक के कोरोना संक्रमित होने के बाद उनको गिरफ्तार करने वाले प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारी और वकील सेल्फ क्वैरेंटीन में चले गए हैं। दीपक कोचर को पिछले सप्ताह ही ईडी ने गिरफ्तार किया था।

बता दें कि आईसीआईसीआई बैंक की पूर्व सीएमडी चंदा कोचर के पति दीपक को प्रवर्तन निदेशालय ने पिछले हफ्ते 7 सितंबर को गिरफ्तार किया था। आईसीआईसीआई बैंक की कर्जदार कंपनी वीडियोकॉन इंडस्ट्रीज केके मालिक वेणुगोपाल धूत की ओर से दीपक की कंपनी में निवेश को लेकर जांच चल रही है। इस मामले पर प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारी दीपक कोचर से लगातार पूछताछ कर रहे हैं। दीपक पर वीडियोकॉन इंडस्ट्रीज को दिए गए लोन का दुरुपयोग करने के आरोप में केस भी दर्ज किया गया है।

वीडियोकॉन समूह को साल 2012 में आईसीआईसीआई बैंक से ऋण के रूप में 3,250 करोड़ रुपये मिले थे। यह राशि 40 हजार करोड़ रुपये के ऋण का हिस्सा थी जिसे वीडियोकॉन समूह ने एसबीआई के नेतृत्व में 20 बैंकों के एक कंसोर्टियम से हासिल किया था।

सूत्रों ने बताया कि दीपक के खिलाफ पुख्ता सबूत मिलने के बाद जांच एजेंसी ने उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया और जब वह कई ट्रांजेक्शन के बारे में ठीक से नहीं बता पाए तो अधिकारियों ने उन्हें गिरफ्तार करने का फैसला किया। दीपक कोचर की फर्म न्यूपावर रिन्यूएबल्स में वर्ष 2010 के दौरान 64 करोड़ रुपये वीडियोकॉन ग्रुप और 325 करोड़ मैटिक्स फर्टिलाइजर की ओर से निवेश किया गया था। यह निवेश आईसीआईसीआई बैंक से लोन मिलने के तुरंत बाद किया गया था। उस दौरान चंद्रा कोचर बैंक की सीएमडी थीं। मामला सामने आने के बाद उन्हें इस्तीफा देना पड़ा।

 


Share

Related posts

इंस्टेंट लोन ऐप्स की जबरन वसूली, 200 फीसदी ब्याज वसूला : सर्वे

samacharprahari

एनडीए ने द्रौपदी और विपक्ष ने यशवंत पर खेला दांव

samacharprahari

अमीरों की लिस्ट में मुकेश अंबानी ने मारी बाजी, दूसरे नंबर पर अडानी

samacharprahari

लखनऊ एयरपोर्ट के कार्गो में रेडियो एक्टिव मटेरियल लीक

samacharprahari

मध्य प्रदेश चुनावः बीजेपी की तीसरी लिस्ट में होगा सिंधिया का नाम!

samacharprahari

कानपुर में हिंसाः नमाज के बाद पथराव और फायरिंग

samacharprahari