Samachar Prahari
OtherTop 10क्राइमताज़ा खबरभारतराज्य

लखनऊ एयरपोर्ट के कार्गो में रेडियो एक्टिव मटेरियल लीक

Share

-दो कर्मी किए गए आइसोलेट, टर्मिनल-3 CISF और NDRF को सौंपा

डिजिटल न्यूज डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब कार्गो एरिया में रेडियोधर्मी पदार्थ पाया गया। रेडियो एक्टिव मटेरियल के लीक होने की घटना के बाद इलाके को तुरंत खाली कराया गया और एनडीआरएफ को मौके पर बुलाया गया। बता दें कि पिछले सप्ताह बिहार के गोपालगंज में करोड़ों रुपये कीमत का 50 ग्राम रेडियोधर्मी पदार्थ बरामद किया गया था। इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार, लखनऊ एयरपोर्ट के टर्मिनल 3 पर लखनऊ से गुवाहाटी जा रहे विमान में रखे गए एक बॉक्स में कैंसर की दवाएं थीं। लगेज स्कैनर से जांच के दौरान बीप सुनाई दी। जब कैंसर की दवा का बॉक्स खोला गया, तो पता चला कि दवा को सुरक्षित करने में जिस रेडियो एक्टिव मटेरियल का इस्तेमाल होता है, वो लीक हो रहा था।

यह भी देखेंः

कानपुर में ट्रेन हादसे पर साजिश की बू! अब IB करेगी जांच

 

घटना की जानकारी मिलते ही यात्रियों के बीच भगदड़ मच गई। टर्मिनल 3 खाली कराकर सीआईएसएफ और एनडीआरएफ को सौंप दिया गया। एयरपोर्ट प्रवक्ता ने कैंसर की दवा के बॉक्स में लीक होने की पुष्टि की है। दो कर्मियों को आइसोलेट किया गया है। एनडीआरएफ के डिप्टी कमांडेंट अनिल पाल भी कानपुर से एयरपोर्ट पहुंचे हैं।

Share

Related posts

कच्छ में पुलिस ने बरामद किया 500 करोड़ रुपये का ड्रग्स

Prem Chand

माइक्रोसॉफ्ट प्रमुख सत्या नडेला के 26 वर्षीय बेटे का निधन

Prem Chand

राजस्थान में सियासी हलचल तेज

samacharprahari

Leave a Comment