ताज़ा खबर
OtherTop 10ऑटोटेकताज़ा खबरबिज़नेसभारतराज्य

जियो की कमान अब आकाश के पास

Share

अंबानी परिवार में उत्तराधिकार नई पीढ़ी को सौंपने की कवायद शुरू
प्रहरी संवाददाता, मुंबई। एशिया और भारत के दूसरे सबसे बड़े रईस मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस में नई पीढ़ी को उत्तराधिकार सौंपने की प्रक्रिया शुरू होने के संकेत मिल गए हैं।

रिलायंस के प्रमुख मुकेश अंबानी ने दूरसंचार कंपनी रिलायंस जियो के चेयरमैन पद से इस्तीफा देकर अपने बड़े पुत्र आकाश अंबानी को इसकी कमान सौंप दी है।

बता दें कि मुकेश अंबानी को वर्ष 2002 में उनके पिता एवं कंपनी के संस्थापक धीरूभाई अंबानी के निधन के बाद अपने छोटे भाई अनिल अंबानी के साथ तीखे उत्तराधिकार विवाद का सामना करना पड़ा था।

मुकेश अंबानी की तीन संतानें हैं। आकाश एवं ईशा जुड़वा भाई-बहन हैं, जबकि अनंत अंबानी सबसे छोटे हैं। संभावना जताई जा रही है कि अंबानी अपने खुदरा कारोबार अपनी बेटी ईशा को सौंप सकते हैं।

ईशा की शादी पीरामल समूह के आनंद पीरामल से हुई है। अनंत को भी हाल ही में रिलायंस रिटेल में निदेशक बनाया गया है। इसके अलावा वह जेपीएल में भी मई 2020 से निदेशक बने हुए हैं।

आकाश और उनकी बहन ईशा रिलायंस की खुदरा इकाई रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड के निदेशक मंडल में पहले से ही शामिल हैं। यह कंपनी सुपरमार्केट के अलावा जियोमार्ट और जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड (जेपीएल) का संचालन करती है।

रिलायंस की ओर से बताया गया कि 27 जून 2022 को बोर्ड की मीटिंग में आकाश अंबानी को बोर्ड का चेयरमैन नियुक्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। यह घोषणा रिलायंस की एजीएम से पहले की गई है।

इसके साथ ही पंकज मोहन पवार को अगले पांच साल के लिए मैनेजिंग डायरेक्टर बनाया गया है। रामिंदर सिंह गुजराल और के.वी. चौधरी को डायरेक्टर बनाया गया है। उनकी नियुक्ति 27 जून 2022 से प्रभावी मानी जाएगी।


Share

Related posts

मुंबई की आठ लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेंगे उद्धव ठाकरे

Prem Chand

विशाखापट्टनम के बंदरगाह में भीषण आग, 40 नौकाएं जलकर खाक

samacharprahari

घर चलाने के लिए भारतीय परिवारों ने अब तक 5,300 टन सोना गिरवी रखा

Prem Chand

सीआरपीएफ की ‘कोबरा’ यूनिट में शामिल हुई महिला कमांडो

samacharprahari

आरजी कर अस्पताल में एक्सपायर दवाओं की सप्लाई

Prem Chand

लहरों के सिकंदर ‘INS विराट’ की अंतिम यात्रा

samacharprahari