ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10क्राइमताज़ा खबरबिज़नेसराज्य

गेमिंग ऐप के संचालकों पर छापे

Share

गेमिंग ऐप के संचालकों पर छापे
ईडी ने 17.32 करोड़ रुपये की नकदी जब्त की

नई दिल्ली-कोलकाता। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने धनशोधन (मनी लांड्रिंग) जांच के तहत कोलकाता स्थित फर्जी मोबाइल गेमिंग ऐप कंपनी के प्रवर्तकों के खिलाफ की गई छापेमारी में 17.32 करोड़ रुपये की नकदी जब्त की है। एजेंसी ने रविवार को बताया कि इस मामले में मुख्य आरोपी आमिर खान फरार है।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, जांच एजेंसी ऐप के प्रवर्तकों के कुछ “राजनीतिक संपर्कों” की छानबीन कर रही है और यह जानने का प्रयास कर रही है कि इस रकम से असल में किसे फायदा होता था। कुछ गेमर द्वारा पैसों की हेराफेरी की भी जांच जारी है।
कोलकाता पुलिस ने फरवरी 2021 में इस कंपनी और उसके प्रवर्तकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।


Share

Related posts

चंद्रमा पर वाई-फाई नेटवर्क स्थापित करने की तैयारी में नासा

samacharprahari

भोलेनाथ की नगरी में शोहदों का आतंक, छात्रा के साथ की छेड़खानी

samacharprahari

ठाणे स्टेशन परिसर में अवैध खाऊ गल्ली से यात्रियों को परेशानी

Prem Chand

जम्मू में सीमा पर घुसपैठ की बड़ी कोशिश नाकाम

samacharprahari

हरियाणा के नए सीएम नायब सैनी को छह महीने में ही देना पड़ेगा इस्तीफा!

samacharprahari

उत्तम परदेस के लौंडे और फ्री का डाटा…नौकरी, मंहगाई गई भाड़ में…

samacharprahari