ताज़ा खबर
OtherTop 10एजुकेशनऑटोटेकताज़ा खबरदुनियाबिज़नेसभारतमूवीराज्यलाइफस्टाइलविज्ञापन

चंद्रमा पर वाई-फाई नेटवर्क स्थापित करने की तैयारी में नासा

Share

अंतरिक्ष में अब नहीं होगी इंटरनेट की दिक्कत
प्रहरी संवाददाता, वॉशिंगटन। अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा जल्द ही चंद्रमा पर वाई-फाई नेटवर्क स्थापित करने की योजना को अमलीजामा पहना सकती है। एक हालिया अध्ययन में इसका खुलासा हुआ है। इससे अमेरिका के कुछ हिस्सों में इंटरनेट असुविधा को दूर करने और भविष्य के आर्टेमिस (Artemis) मिशन में सहयोग की कोशिश की जाएगी।

नासा के ग्लेन रिसर्च सेंटर में डायरेक्टर मैरी लोबो ने एक प्रेस रिलीज में कहा कि यह आर्टेमिस के तहत चंद्रमा पर अंतरिक्ष यात्रियों को भेजने में आने वाली चुनौतियों और हमारे समाज में बढ़ती समस्याओं का समाधान विकसित करने का एक शानदार मौका है। वाई-फाई प्रोग्राम को लेकर हालिया अध्ययन नासा की कम्पास लैब ने किया है।

इन्साइडर से बात करते हुए कम्पास लैब के स्टीव ओल्सन ने कहा कि यह अध्ययन बेहद अहम है, क्योंकि आर्टेमिस बेसकैंप से जुड़े क्रू, रोवर्स, विज्ञान और खनन उपकरणों को पृथ्वी से संपर्क में रहने के लिए एक बेहतर कनेक्शन की जरूरत होगी।

पिछले साल आर्टेमिस प्रोग्राम को लेकर खुलासा किया गया था। साल 1972 के बाद पहली बार मानव को चंद्रमा पर भेजने का मिशन बनाया गया है। साल 2021 में चंद्रमा पर एक मानवरहित मिशन को लॉन्च करने, साल 2023 में चंद्रमा के करीब चालक दल को भेजने और साल 2024 में मानव को चंद्रमा पर उतारने की योजना भी बनाई गई है।

अमेरिका में बेहतर इंटरनेट सेवा की कमी
नासा ने प्रेस रिलीज में बताया कि डिजिटल असमानता और बेहतर इंटरनेट सेवा तक पहुंच की कमी पूरे अमेरिका में फैली एक सामाजिक आर्थिक चिंता है, जो कोविड-19 महामारी से और बुरी स्थिति में पहुंच गई है। नेशनल डिजिटल इनक्लूजन एलायंस की एक रिपोर्ट के अनुसार क्लीवलैंड के लगभग 31 फीसदी घरों में ब्रॉडबैंड की सुविधा नहीं है।


Share

Related posts

चेन्नई में बड़ा हादसा: ट्रेनिंग मिशन के दौरान इंडियन एयरफोर्स का एयरक्राफ्ट क्रैश, पायलट सुरक्षित

samacharprahari

बॉम्बे हाईकोर्ट ने कोचर दंपति को दी जमानत

Prem Chand

सतर्क लोको पायलट ने बचाई बुजुर्ग की जान

samacharprahari

बैंक की एक गलती और करोड़पति बन गए अकाउंट होल्डर

Prem Chand

पश्चिम रेलवे के आरपीएफ ने सीसीटीवी की मदद से अपराधी को पकड़ा

Amit Kumar

वाराणसी में दिनदहाड़े गोलीबारी, रामपुर-अमरोहा में पीट पीटकर हत्या

samacharprahari