ताज़ा खबर
Other

गुजरात में मिला XE वेरिएंट का पहला केस, 4 राज्यों के लिए अलर्ट जारी

Share

नई दिल्ली, 9 अप्रैल 2022 । चीन के बाद अब भारत में भी कोरोना वायरस संक्रमण के केस बढ़ने लगे हैं और अब कोरोना वायरस ने नए XE वेरिएंट का भी एक केस गुजरात में सामने आया है। वैज्ञानिकों का कहना है कि जून माह तक भारत में कोरोना संक्रमण की चौथी लहर आने की आशंका है। यही कारण है कि सरकार ने 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को कोरोना वैक्सीन की बूस्टर डोज लगाने की अनुमति दे दी है। कोरोना वायरस के एक्सई वेरिएंट का पहला मामला गुजरात में सामने आने के बाद केंद्र सरकार ने दिल्ली समेत चार राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है।

गौरतलब है कि बीते सप्ताह मुंबई के स्थानीय निकाय BMC ने फरवरी के दौरान पृथक किए गए कोरोना वायरस के नमूनों में XE Variant की मौजूदगी के बारे में सूचना दी थी, लेकिन भारतीय सरस्कोव-2 जीनोम कंसोर्टियम और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय में स्थित अधिकारियों ने इसकी पुष्टि नहीं की थी और तब असमंजस की स्थिति निर्मित हो गई थी।

गुजरात से एकत्र किए गए नमूने जीनोम अनुक्रम परीक्षण के लिए NCDC को भेजे गए हैं, लेकिन जो Variant मिला है, वह मुंबई में पाए गए नए XE Variant के समान है। रिपोर्ट के मुताबिक गुजरात बायोटेक्नोलॉजी रिसर्च सेंटर ने कथित तौर पर वायरस के इस नए XE संस्करण की पुष्टि की है।


Share

Related posts

ओएनजीसी हेलीकॉप्टर हादसे में चार लोगों की मौत

Prem Chand

अदालत ने सोमैया पिता-पुत्र को अग्रिम जमानत दी

Vinay

राजेश कुमार होंगे महाराष्ट्र के नए मुख्य सचिव, 1 जुलाई से संभाल सकते हैं कार्यभार

Prem Chand

इंडिगो के कर्मचारी हड़ताल पर, उड़ानों में हुआ थोड़ा विलंब

samacharprahari

आतंकियों के साथ मुठभेड़ में भारतीय सेना के ‘फैंटम’ की मौत, अखनूर में ऑपरेशन जारी

Prem Chand

5000 करोड़ के साइबर फ्रॉड में शामिल आरोपी गिरफ्तार

Prem Chand