ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरराज्य

राजेश कुमार होंगे महाराष्ट्र के नए मुख्य सचिव, 1 जुलाई से संभाल सकते हैं कार्यभार

Share

✍🏻 प्रहरी संवाददाता, मुंबई। महाराष्ट्र सरकार के राजस्व विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव राजेश कुमार (मीणा) को 1 जुलाई से राज्य के अगले मुख्य सचिव के रूप में नियुक्त किया जा सकता है। मौजूदा मुख्य सचिव सुजाता सौनिक को सेवा विस्तार मिलने की संभावना अब क्षीण मानी जा रही है।

राजेश कुमार 1988 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और उनकी सेवानिवृत्ति अगस्त 2025 में होनी है। वरिष्ठता के मानदंडों का पालन करते हुए उन्हें यह पद सौंपे जाने की संभावना जताई गई है। मंत्रालय सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री ने भी वरिष्ठता सूची से इतर कोई निर्णय लेने के संकेत नहीं दिए हैं।

सूत्रों का कहना है कि पिछले वर्ष जून में सुजाता सौनिक से त्यागपत्र देने का प्रस्ताव भी रखा गया था। इस प्रस्ताव के पीछे तीन प्रमुख नेताओं की आपसी राजनीतिक समझ और एक प्रभावशाली राजनीतिक सूत्रधार “AA” का हस्तक्षेप बताया जाता है। सौनिक को राज्य चुनाव आयोग में पद की पेशकश भी की गई थी, जिसे उन्होंने अस्वीकार करते हुए कार्यकाल पूरा करने का निर्णय लिया।

हालांकि, नाशिक-त्र्यंबकेश्वर कुंभ मेला प्राधिकरण अधिनियम के प्रारूप में कमिश्नर पद के लिए उनके नाम की संभावनाएं अब समाप्त मानी जा रही हैं। प्रारूप के अनुसार, डिविजनल कमिश्नर प्राधिकरण के अध्यक्ष होंगे।

राजेश कुमार के बाद अगस्त में सेवानिवृत्त होने पर डॉ. आई.एस. चहल (1989 बैच) को अगला मुख्य सचिव बनाए जाने की संभावना है। वरिष्ठ अधिकारी राजेश अग्रवाल के दिल्ली से लौटने की इच्छा नहीं है।

 


Share

Related posts

मोस्ट करप्ट देशों में भारत का प्रदर्शन खराब!

samacharprahari

1 करोड़ 20 लाख की हेरोइन के साथ चार गिरफ्तार

Prem Chand

सरकार ने वैक्सीन की कीमतों को कम करने को कहा

samacharprahari

एनारॉक रिपोर्ट Q2 2026: नीतिगत दरें स्थिर, फिर भी किफायती घरों का संकट बढ़ा; बिक्री 6% घटी

samacharprahari

राहत उपायों से डिजिटल भारत का लक्ष्य हासिल होगाः मुकेश अंबानी

samacharprahari

पाकिस्तान में बाढ़ से 4.5 अरब डॉलर के नुकसान का अंदेशा

samacharprahari