ताज़ा खबर
Top 10क्राइम

कारोबारी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में 16 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Share

नागपुर, पांच मार्च। महाराष्ट्र के नागपुर शहर में जमीन के कारोबार से जुड़े एक व्यक्ति के पिछले साल दिसंबर में आत्महत्या करने के करीब तीन महीने बाद पुलिस ने एक महिला प्रॉपर्टी डीलर सहित 16 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इनके खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

मनकापुर थाने के एक अधिकारी ने बताया कि भारतवाडा निवासी श्रवण नाथू सतपुते (50) ने 16 दिसंबर 2024 को जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी। अधिकारी के मुताबिक, सतपुते ‘शिखर लैंड डेवलपर्स’ के निदेशक थे और उन्होंने कुछ आरोपियों के साथ मिलकर जमीन में निवेश किया था, लेकिन वित्तीय विवाद और लगातार उत्पीड़न के कारण वह तनावग्रस्त थे और उन्होंने यह कठोर कदम उठाया।

अधिकारी ने बताया कि सतपुते ने अख्तर बानो, विजेता तिवारी और अमन खान के साथ मिलकर कुछ जमीन खरीदी थी। उन्होंने बताया कि तीनों ने सतपुते की सहमति के बिना भूखंड बेच दिए और उन्हें तीन करोड़ रुपये से ज्यादा का भुगतान नहीं किया। अधिकारी के अनुसार, आर्थिक तंगी के चलते सतपुते ने कुछ अन्य आरोपियों से पैसे उधार लिए थे; लेकिन कर्ज की रकम का 10 गुना ब्याज चुकाने के बाद भी लेनदारों ने उसे परेशान करना बंद नहीं किया।


Share

Related posts

‘राजनीति का व्यापार’ करती है भाजपा: अखिलेश

samacharprahari

धड़ाम से गिरते ही आग का गोला बना F-16… कैलिफोर्निया में अमेरिकी फाइटर जेट क्रैश, पायलट बाल-बाल बचा

Prem Chand

महामारी में अमीरों की संपत्ति 11 फीसदी बढ़कर 3400 अरब डॉलर हुई

samacharprahari

आरटीओ चेकपोस्ट बंद करने की मांग

Prem Chand

कोविड-19: महाराष्ट्र में मिनी लॉकडाउन, लगी कड़ी पाबंदी

samacharprahari

एनआईए कोर्ट ने देशमुख मामले में वाजे से पूछताछ की अनुमति दी

samacharprahari