ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरबिज़नेसभारतराज्य

महामारी में अमीरों की संपत्ति 11 फीसदी बढ़कर 3400 अरब डॉलर हुई

Share

प्रहरी संवाददाता, मुंबई। वैश्विक सलाहकार फर्म बीजीजी के मुताबिक भारत में कोविड-19 महामारी के बावजूद वर्ष 2020 में वित्तीय संपत्ति 11 प्रतिशत बढ़कर 3400 अरब अमेरिकी डॉलर हो गई है। कोविड के बावजूद अमीरों की संपत्ति कई गुना बढ़ी है।
रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में पिछले साल कुछ लोगों की वित्तीय संपत्ति में 11 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जो पिछले पांच साल के दौरान चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर के बराबर है। वित्तीय संपत्ति से आशय वयस्क व्यक्तियों के पास रियल एस्टेट और देनदारियों को छोड़कर कुल संपत्ति से है।
गौरतलब है कि महामारी के शुरुआती दिनों में आर्थिक गतिविधियों में तेज गिरावट के बाद पिछले साल अप्रैल से शेयर बाजार में लगातार तेजी जारी है। हालांकि, इसे लेकर आय में असमानता की चिंता भी व्यक्त की जा रही है।
रिपोर्ट के मुताबिक, अगले कुछ वर्षों में वित्तीय संपत्ति में तेजी से विस्तार होगा, लेकिन विस्तार की दर वर्ष 2025 तक 10 प्रतिशत वार्षिक के करीब रहने का अनुमान है। रिपोर्ट में कहा गया कि साल 2025 तक 10 करोड़ डॉलर से अधिक की संपत्ति हासिल करने वाले अमीरों की वृद्धि दर के लिहाज से भारत अग्रणी होगा और यह संख्या अगले पांच वर्षों में दोगुनी होकर 1,400 हो जाएगी।


Share

Related posts

20 भारतीयों को ले जा रही शिप पर ड्रोन से हमला

samacharprahari

नामांकन में चूक पड़ी भारी, BMC चुनाव से पहले महायुति को दोहरा नुकसान

samacharprahari

ईबिक्स कैश को ऑटोमेशन एवं डिजिटाइज़िंग कॉन्ट्रैक्ट मिला

Vinay

उत्तर प्रदेश में बढ़ते अपराध पर बोले सीएम, ‘कानून-व्यवस्था के लिए विपक्ष ज्यादा खतरनाक’

samacharprahari

हिन्दुस्तान चेंबर ऑफ कॉमर्स कार्यालय शिफ्ट हुआ

samacharprahari

चुनाव आयोग ने कांग्रेस और बीजेपी दोनों पार्टियों को किया नोटिस जारी

Prem Chand