ताज़ा खबर
Other

एयर इंडिया एक्सप्रेस के क्रू ने महिला यात्री से की अभद्रता

Share

लखनऊ, 12 नवंबर 2024 : दुबई से लखनऊ आने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट में सवार महिला यात्री ने क्रू पर अभद्रता का आरोप लगाया है। इसे लेकर नागरिक उड्डयन मंत्रालय से शिकायत की गई है। जानकारी पर एयरलाइंस के अधिकारियों ने जांच शुरू करवा दी है।
एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट आईएक्स 194 दुबई से सुबह 11:24 बजे अमौसी आती है। फ्लाइट में अयोध्या निवासी उमा श्रीवास्तव भी सवार थीं। महिला यात्री के अनुसार बैग का वजन सात किलोग्राम होने के बावजूद हटवा दिया गया। इसके अलावा दवा के लिए पानी मांगने पर एक घंटे बाद मिला। इतना ही नहीं एसी का तापमान बढ़ाने के लिए कहने पर भी ध्यान नहीं दिया गया और मांगने के बावजूद कंबल भी नहीं दिया। हाथ में दर्द होने पर फर्स्ट एड बॉक्स भी उपलब्ध नहीं करवाया गया।
अमौसी एयरपोर्ट पर उतरने के बाद किसी अपराधी के तरह घेर लिया गया और विरोध करने पर हाथ मोड़ दिया गया। इसे लेकर उड्डयन मंत्रालय को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, एयर इंडिया एक्सप्रेस के नोडल अधिकारी ने पूरे मामले की जांच और दोषियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Share

Related posts

2 मिलियन डॉलर के साथ महिला अरेस्ट, ब्रिटेन एयरपोर्ट पर 15 बैग बरामद

Prem Chand

‘स्किल इंडिया’ के दौर में 28 लाख युवा कांस्टेबल भर्ती की कतार में

samacharprahari

नवंबर में जीएसटी संग्रह में बढ़ोत्तरी दर्ज

Prem Chand

विधानसभा में सूदखोरी के आरोपियों पर मकोका लगाने की मांग

Prem Chand

 एक साल में जावा की 50 हजार बाइक की डिलिवरी

samacharprahari

रियल एस्टेट कंपनी पर छापा, 300 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी का पर्दाफाश

samacharprahari