ताज़ा खबर
Politics

गमलों में गांजा उगाने वाला आरोपी नोएडा से गिरफ्तार

Share

ग्रेटर नोएडा, 12 नवंबर 2024। ग्रेटर नोएडा से हैरान कर देने वाला एक मामला सामने आया है। यहां की एक पॉश हाउसिंग सोसायटी के एक फ्लैट में गमलों में गांजा की खेती किए जाने की शिकायत मिली थी। नारकोटिक्स सेल और पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित ने फ्लैट के अंदर 80 गमलों में ओजी के पौधे लगाए थे। ओजी को कैनबिस सैटिवा भी कहते हैं। उसके पास से 2.070 ग्राम गांजा, 163.4 ग्राम कैनबिस, विभिन्न रसायन व खेती करने में प्रयुक्त खाद बीज व उपकरण मिले हैं।

पकड़े गए आरोपित की पहचान मेरठ के राहुल चौधरी के रूप में हुई है। वह डार्क वेब के जरिये ग्राहकों को इसकी सप्लाई करता था। पेमेंट भी ऑनलाइन लेता था। आरोपित ने यू-ट्यूब से कैनबिस के पौधों की खेती करनी सीखी थी। विदेशी वेबसाइट सीड्समैन से ऑनलाइन ऑर्डर कर कैनबिस के बीज मंगवाए थे। पे-पाल ऐप से पैसों का लेन-देन हुआ था। आरोपित ने फ्लैट में एसी की मदद से एक निश्चित तापमान पर फुल स्पैक्ट्रम प्लांट ग्रोइंग लाइट की सहायता से कैनबिस के बीजों को गमलों में प्रत्यारोपित कर इनकी खेती शुरू की। डीसीपी ने बताया कि आरोपित ने यह फ्लैट 30 हजार रुपये महीने के रेंट पर लिया था।


Share

Related posts

No INDIA, No NDA… लोकसभा चुनाव अकेला लड़ेगा हाथी

samacharprahari

कतर में 8 भारतीयों की मौत की सजा के खिलाफ भारत ने दाखिल की अपील

samacharprahari

यूबीटी ने की जल्द सुनवाई की मांग- सीजेआई बोले, यहां आकर बैठिए, जान बचा कर भागेंगे

samacharprahari

कुचिक ने गोवा में सीएम के सचिव से की मुलाकात

Prem Chand

मातोश्री को उड़ा देने की धमकी

samacharprahari

नेपाल की आग: बेरोजगारी की चिंगारी और महाशक्तियों का खेल

Prem Chand