ताज़ा खबर
Other

एक दिन में साढ़े 28 हजार कोरोना के नये मामले, अब तक साढ़े आठ लाख मामले दर्ज

Share

नयी दिल्ली । देश में कोरोना संक्रमण के  मामलों में बहुत तेजी से वृद्धि हो रही है। 

केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से रविवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक देश भर में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के 28,637 नये मामले सामने आये हैं जो एक दिन में सर्वाधिक है और इससे संक्रमितों की संख्या 8,49,553 हाे गयी है। पिछले तीन दिन से लगातार 26 हजार से अधिक मामले सामने आ रहे हैं। शनिवार को 27,114 और शुक्रवार को 26,506 नये मामले सामने आये थे।

 संक्रमण के तेजी से बढ़ रहे मामलों के बीच राहत की बात यह है कि इससे स्वस्थ होने वालों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। पिछले 24 घंटों में 19,235 रोगी स्वस्थ हुए हैं, जिन्हें मिलाकर अब तक कुल 5,34,621 रोगमुक्त हो चुके हैं। देश में अभी कोरोना संक्रमण के 2,92,258 सक्रिय मामले हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 551 लोगों की मौत से मृतकों की संख्या 22,674 हो गई है। 

कोरोना महामारी से सर्वाधिक प्रभावित महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटाें में संंक्रमण के सर्वाधिक 8,139 नये मामले दर्ज किये गये जिससे संक्रमितों का आंकड़ा 2,46,600 पर पहुंच गया है। राज्य में इस अवधि के दौरान 223 लोगों की मौत हुई है जिसके कारण मृतकों की संख्या बढ़कर 10,116 हो गयी है। वहीं 1,36,985 लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं।

संक्रमण के मामले में दूसरे स्थान पर पहुंचे तमिलनाडु में पिछले 24 घंटों के दौरान संक्रमण के मामले 33,965 बढ़कर 1,34,226 पर पहुंच गये हैं और इसी अवधि में 69 लोगों की मौत से मृतकों की संख्या 1,898 हो गयी है। राज्य में 85,915 लोगों को उपचार के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है।


Share

Related posts

जियो ने स्पेक्ट्रम खरीदने के लिए एयरटेल के साथ किया समझौता

samacharprahari

महाराष्ट्र के ठाणे में धारदार हथियार लेकर घूम रहे महिला समेत 5 गिरफ्तार

Prem Chand

महिलाओं के खिलाफ अपराध में यूपी नंबर वन!

Vinay

जज साहब ने कहा – लड़की खुद रेप की जिम्मेदार

samacharprahari

उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र सरकार को दी चुनौती, कहा- बैलेट से कराएं चुनाव

samacharprahari

गेट फांदकर जेपी सेंटर में घुसे अखिलेश

samacharprahari