ताज़ा खबर
Top 10ताज़ा खबरबिज़नेस

विदेशी मुद्रा भंडार 513 अरब डॉलर

Share

मुंबई। देश का विदेशी मुद्रा भंडार तीन जुलाई को समाप्त हुए सप्ताह में 6.41 अरब डॉलर बढ़कर 513.25 अरब डॉलर के रिकार्ड स्तर पर पहुंच गया है। इससे पिछले सप्ताह में यह 506.84 अरब डॉलर पर रहा था।

एफडीआई और एफपीआई की बदौलत 3 जुलाई को खत्म हुए सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ कर 513.25 अरब डॉलर पर पहुंच गया। एक सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार में 6.4 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। आयात में कमी की वजह से भी विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिख रही है।

आरबीआई के डेटा के मुताबिक मार्च और अप्रैल में 6.2 अरब डॉलर एफडीआई के माध्यम से आया है, जबकि जून में फॉरेन पोर्टफोलियो इनवेस्टर्स की ओर से 3.5 अरब डॉलर आए हैं। इससे पहले 19 जनू को समाप्त सप्ताह में यह 2.08 अरब डॉलर घटकर 505.57 अरब डॉलर रह गया था।

रिजर्व बैंक की ओर से जारी साप्ताहिक आँकड़ों के अनुसार, तीन जुलाई को समाप्त कारोबारी सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति में 5.65 अरब डॉलर की वृद्धि हुई और सप्ताहांत पर यह 473.26 अरब डॉलर पर रहा। इस दौरान स्वर्ण भंडार भी 49.5 करोड़ डॉलर बढ़कर 34.01 अरब डॉलर पर पहुँच गया। आलोच्य सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 25.9 करोड़ डॉलर बढ़कर 4.52 अरब डॉलर पर पहुँच गई और विशेष आहरण अधिकार 40 लाख डॉलर चढ़कर 1.44 अरब डॉलर पर पहुंच गया।


Share

Related posts

मुख्यमंत्री उद्धव का बड़ा फैसला- आरे मेट्रो कार शेड प्रोजेक्ट रद्द

Prem Chand

भाजपा संसदीय बोर्ड और केंद्रीय चुनाव समिति में गडकरी और चौहान को जगह नहीं

samacharprahari

नकली ईडी अधिकारी बनकर आए और ले गए तीन करोड़

samacharprahari

चुनाव आयोग की वेबसाइट में सेंध, आरोपी अरेस्ट

Girish Chandra

116 देशों के ग्लोबल हंगर इंडेक्स में भारत 101वें पायदान पर

samacharprahari

भारतीय डॉर्नियर ने पाकिस्तानी जंगी जहाज आलमगीर को खदेड़ा

samacharprahari