ताज़ा खबर
Otherदुनिया

अफगानिस्तान में बम विस्फोट से छह नागरिकों की मौत

Share

काबुल। अफगानिस्तान के गजनी प्रांत में सड़क के किनारे हुए बम विस्फोट में छह नागरिकों की मौत हो गई और आठ अन्य लोग घायल हो गए है।
प्रांत के गवर्नर कार्यालय के बयान के अनुसार गजनी प्रांत के जघातू जिले में दारा-ए-क़ियाक क्षेत्र में विस्फोट हुआ। बयान के अनुसार मृतकों और घायलों में महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। घायलों को गजनी सिविल अस्पताल ले जाया गया है। गवर्नर के प्रवक्ता ने कहा कि शनिवार को सड़क किनारे हुए बम विस्फोट में तालिबानी आतंकवादियों का हाथ है। हालांकि अभी तक किसी भी हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।


Share

Related posts

वर्धा में डॉक्टर के पास भ्रूण की 11 खोपड़ी बरामद

samacharprahari

28886 करोड़ में डिजिटल सुनवाई को बढ़ावा

samacharprahari

महाराष्ट्र में मंदिर पॉलिटिक्स, राज्यपाल-सीएम के बीच जंग शुरू

samacharprahari

ड्रोन से पारेषण लाइन और पारेषण टावरों का निरीक्षण

samacharprahari

विपक्ष की गैर मौजूदगी में कई अहम विधेयक पास कराना चाहती है सरकार

samacharprahari

पांच से 11 वर्ष के बच्चों को टीके की सिफारिश

Prem Chand