ताज़ा खबर
OtherTop 10ताज़ा खबरभारतराज्य

रायगढ़ में दर्दनाक हादसा! जमीन धंसने से 36 लोगों की मौत

Share

मुंबई। महाराष्ट्र में लगातार हो रही भारी बारिश की वजह से कई राज्य के जिलों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। रायगढ़ जिले के एक गांव में जमीन धंसने से 36 लोगों की मौत हुई है। घटना की सूचना मिलने के बाद अब तक 15 लोगों को बचा लिया गया, जबकि करीब 30 लोग अभी भी फंसे हुए हैं। एनडीआरएफ टीम के साथ नेवी के जवान मौके पर राहत और बचाव कार्य में जुटे हैं।

बता दें कि महाराष्ट्र के कई हिस्सों में पिछले कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है, जिसके कारण कई हादसे भी हो चुके हैं। पुलिस के मुताबिक, महाड तहसील के तलाई गांव में हुए इस हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। रायगढ़ के जिला कलेक्टर निधि चौधरी के अनुसार, जिले में भूस्खलन से अब तक 36 लोगों की मौत हुई है। तलाई गांव में 32 और सखार सुतार वाड़ी में चार लोगों की मौत होने की जानकारी है।

सातारा जिले में भूस्खलन की दो घटनाएं, 20 लोग फंसे
पश्चिम महाराष्ट्र के सतारा जिले के पाटन तहसील में दो स्थानों पर हुए भूस्खलन में कम से कम 20 लोगों के फंसे होने की आशंका है। सातारा (ग्रामीण) पुलिस अधीक्षक अजय कुमार बंसल ने कहा कि अंबेघर और मीरागांव में गुरुवार देर रात भूस्खलन की घटना हुई है। अंबेघर में चार घरों में 13 या 14 लोगों और मीरागांव में तीन घरों में आठ से दस लोगों के फंसे होने की आशंका है। एसपी ने कहा कि लगातार बारिश के कारण गांवों का संपर्क टूट गया है। इससे राहत कार्यों के लिए भारी मशीन लाने में परेशानी हो रही है।


Share

Related posts

आरटीओ चेकपोस्ट बंद करने की मांग

Prem Chand

पवई की 14.5 एकड़ जमीन का विवाद: 18 साल पुराने मुकदमे के बाद Consent Terms पर सवाल, SIT जांच कब?

samacharprahari

महिला नक्सली ने किया आत्मसमर्पण

Prem Chand

महंगाई का हाहाकार: थोक दर 11.39% के रिकॉर्ड स्तर पर, कच्चे तेल में 57.32% की आग

samacharprahari

मुख्य सतर्कता अधिकारियों के पास 200 से अधिक शिकायतें लंबित : सीवीसी

Aditya Kumar

केरल: आतिशबाजी के दौरान बड़ा हादसा, 150 से अधिक घायल, 8 गंभीर

samacharprahari