Samachar Prahari
Otherएजुकेशनताज़ा खबरबिज़नेसराज्य

मुख्य सतर्कता अधिकारियों के पास 200 से अधिक शिकायतें लंबित : सीवीसी

Share

नई दिल्ली। केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) ने अपनी हालिया रिपोर्ट में कहा है कि 31 दिसंबर 2020 तक मुख्य सतर्कता अधिकारियों (सीवीओ) के पास सरकार के विभिन्न विभागों में भ्रष्टाचार संबंधी कुल 219 शिकायतें जांच के लिए लंबित थीं, जिनमें 105 शिकायतें तीन साल से अधिक समय से लंबित थीं।
सीवीसी की वार्षिक रिपोर्ट 2020 के अनुसार, ‘आयोग द्वारा जांच के लिए मुख्य सतर्कता अधिकारियों को भेजी गईं ऐसी शिकायतों के संदर्भ में साल 2020 के अंत में 219 मामलों में रिपोर्ट लंबित थीं, जिनमें से 58 शिकायतें एक साल से लंबित थीं, 56 शिकायतें एक से तीन साल की अवधि से लंबित थीं और 105 तीन साल से अधिक समय से लंबित थीं।’
रिपोर्ट में बताया गया कि सबसे ज्यादा 22-22 शिकायतें दिल्ली सरकार, माध्यमिक और उच्च शिक्षा विभाग और प्रारंभिक शिक्षा तथा साक्षरता विभाग के पास लंबित थीं। दिल्ली सरकार के पास लंबित शिकायतों में आठ शिकायतें तीन साल से ज्यादा लंबित थीं, नौ शिकायतें एक से तीन साल से लंबित मिलीं तथा पांच शिकायतें एक साल से लंबित थीं।


Share

Related posts

मोकामा गैंगवार में अब तक तीन FIR दर्ज

samacharprahari

PMLA के प्रावधानों के तहत ईडी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकती: सुप्रीम कोर्ट

Prem Chand

पिछले वर्ष हर रोज 381 लोगों ने की खुदकुशी : NCRB

samacharprahari

Leave a Comment