ताज़ा खबर
Otherराज्य

अब हर हफ्ते दो दिन होगा लॉकडाउन, UP में शनिवार व रविवार को सब रहेगा बंद

Share

लखनऊ । वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार पर नियंत्रण करने के लिए उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने अब नया फॉर्मूला खोजा है। प्रदेश में शुक्रवार रात से 55 घंटे के लॉकडाउन के बाद अब हर हफ्ते दो दिन का लॉकडाउन करने का फैसला लिया गया है। मिनी लॉकडाउन के तहत प्रदेश में अब सिर्फ पांच दिन कार्यालय और बाजार खुलेंगे।  

सीएम योगी ने रविवार को अपने सरकारी आवास पर टीम-11 के साथ कोविड-19 के प्रभाव में अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा की। इस अवसर पर उन्होंने निर्देश दिया कि कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत अब प्रदेश में अग्रिम आदेश तक सभी बाजार सोमवार से शुक्रवार तक खुलेंगे। सभी जगह शनिवार व रविवार को साप्ताहिक बंदी रहेगी। साप्ताहिक बंदी के दौरान प्रदेश में सभी बाजारों की स्वच्छता एवं सैनिटाइजेशन के लिए विशेष कार्यक्रम चलेगा। इसके साथ औद्योगिक इकाइयों को शनिवार व रविवार को अपने यहां सेनिटाइजेशन का कार्य कराने के निर्देश दिया गया है। इस दौरान सभी कोविड अस्पतालों में ऑक्सीजन की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। इसके साथ वर्तमान में चल रहे निर्माण कार्य जैसे एक्सप्रेस-वे, डैम इत्यादि तथा बाढ़ के दृष्टिगत तटबन्धों की मरम्मत के कार्य सोशल डिस्टेंसिंग के साथ निरन्तर किए जाएं। 

 


Share

Related posts

सेकंड फेज में वोट की चोट देने को वोटर्स हैं तैयार

samacharprahari

अमित ठाकरे पर दोहरी जिम्मेदारी से राज ठाकरे खुश 

Prem Chand

जीएसटी बकाए का भुगतान नहीं, वित्तमंत्री पवार ने उठाए केंद्र सरकार की भूमिका पर सवाल

samacharprahari

ये जो खबरें हैं ना…. 14वीं किश्त….किसान प्रीमियर लीग

samacharprahari

एक झटके में निवेशकों के सवा 2 लाख करोड़ साफ

samacharprahari

Israel-Hamas War: इस्राइल पर ईरान-हिज्बुल्ला के हमले का खतरा, US की चेतावनी

samacharprahari