ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरराज्य

गेट फांदकर जेपी सेंटर में घुसे अखिलेश

Share

– जपप्रकाश नारायण की मूर्ति पर किया माल्‍यार्पण, एलडीए ने डाला था ताला

 

डिजिटल न्यूज डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में जयप्रकाश नारायण (जेपी) की जयंती पर श्रद्धांजलि को लेकर संघर्ष शुरू हो गया है। बुधवार को समाजवादी पार्टी (सपा) मुखिया अखिलेश यादव 8 फीट का गेट फांदकर जेपीएनआईसी के अंदर घुसे और जेपी की मूर्ति पर माल्‍यार्पण कर दिया। जेपी की जयंती पर अखिलेश यादव गोमतीनगर स्थित जेपीएनआईसी सेंटर पर माल्यार्पण के लिए जाना चाहते थे, लेकिन एलडीए ने अनुमति नहीं दी थी।

सपा की ओर से आरोप है कि एलडीए ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को माला पहनाने की अनुमति नहीं दी। इसके बाद अखिलेश रथ से जेपीएनआईसी पहुंचे। भारी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में माल्यार्पण किया गया।
बताया जा रहा है कि जेपी नारायण इंटरनेशनल सेंटर के गेट पर सपा कार्यकर्ता धरने पर बैठे रहे, क्योंकि एलडीए ने गेट पर ताला डाल दिया था। सेंटर के बाहर सुरक्षा तैनात कर दी गई है।

 


Share

Related posts

यूनिटी रन का शुभारंभ

samacharprahari

उद्धव ने कहा- ये मेरे…भावी सहयोगी

samacharprahari

सावधान! WhatsApp पर फेक शादी के कार्ड से साइबर ठगी

Prem Chand

खाद्य तेलों पर स्टॉक लिमिट नहीं लगाएगी महाराष्ट्र सरकार

samacharprahari

झूठों के सरदार हैं प्रधानमंत्री मोदी, एक के बाद एक झूठ बोल रहे हैं : खरगे

samacharprahari

पॉर्न देखने में पुणे पहले,नासिक 2 व नागपुर 3 नंबर पर

Vinay