ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरभारतराज्य

लालू यादव को हाईकोर्ट से झटका, नहीं मिली जमानत, याचिका खारिज

Share

पटना। राष्ट्रीय जनता दल के नेता व पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को जमानत नहीं मिली है। वह पिछले 28 महीनों से जेल में सजा काट रहे हैं। झारखंड हाईकोर्ट ने उन्हें जमानत नहीं दी। उनके समर्थकों ने उम्मीद जताई थी कि लालू प्रसाद यादव को बेल मिल जाएगी और वे जेल से बाहर आ जाएंगे। लालू प्रसाद यादव की बेल याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने कहा कि उनकी सजा अभी आधी पूरी नहीं हुई है, इसमें दो महीने का समय है। आधी सजा पूरी होने से पहले बेल नहीं दी जा सकती है।
बता दें कि कुछ दिन पहले हुई सुनवाई के दौरान भी झारखंड हाईकोर्ट ने उनकी याचिका 19 फरवरी तक के लिए टाल दी थी। शुक्रवार को इस पर सुनवाई हुई और उनकी याचिका खारिज कर दी गई। उन्हें जमानत नहीं मिल पाई। लालू यादव के अधिवक्ता की तरफ से हाई कोर्ट में जमानत अर्जी दाखिल की गई थी। लालू की जमानत याचिका में ये भी कहा गया था कि उन्होंने आधी सजा पूरी कर ली है और उनका स्वास्थ्य भी अच्छा नहीं रहता है। वे कई बीमारियों से पीड़ित हैं।


Share

Related posts

National Herald Case: नेशनल हेराल्ड मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, 752 करोड़ की संपत्ति जब्त

samacharprahari

सीबीआई ने बिल्डर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की

Girish Chandra

पंडित सुधाकर चव्हाण को कुमार गंधर्व राष्ट्रीय सम्मान 

samacharprahari

वोडाफोन आइडिया फाउंडेशन देगा स्कॉलरशिप

samacharprahari

मालेगांव विस्फोट मामला: विशेष अदालत में पेश नहीं हुईं प्रज्ञा सिंह ठाकुर

samacharprahari

भारतीय राजनीति को नई दिशा देनेवाले मुलायम सिंह यादव का निधन

samacharprahari