ताज़ा खबर
Otherएजुकेशनराज्यविज्ञापन

पंडित सुधाकर चव्हाण को कुमार गंधर्व राष्ट्रीय सम्मान 

Share

✍🏻 प्रहरी संवाददाता, मुंबई। शास्त्रीय गायक पंडित सुधाकर चव्हाण ( पुणे ) को इक्कीसवां कुमार गंधर्व राष्ट्रीय सम्मान ‘प्रदान किया जाएगा। यह समारोह भारत सरकार संस्कृति मंत्रालय तथा कुमार गंधर्व फाउंडेशन के तत्वावधान में  27 सितंबर 2025 को सायं 5:45 को बोरीवली में होगा।

कुमार गंधर्व फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष तथा प्रसिद्ध गायक पंडित परमानंद यादव ने बताया कि पंडित सुधाकर चव्हाण के शास्त्रीय संगीत में बहुमूल्य योगदान के लिए उन्हें यह सम्मान प्रदान किया जा रहा है। भव्य समारोह में कैप्टन मोहन नाईक उन्हें यह सम्मान प्रदान करेंगे। प्रमुख अतिथियों में डॉ. गुलाबचंद यादव, कैप्टन सी एल दुबे रविशंकर सिंह होंगे।

इस अवसर पर पंडित सुधाकर चव्हाण, तान्या नाईक बादल, पंडित परमानंद का शास्त्रीय गायन होगा। संगत कलाकारों में पंडित विश्वास जाधव, पंडित गुरशांत सिंह,तबला, पंडित गंगाधर तुकाराम शिंदे, तन्मय मिस्त्री हारमोनियम से संगत करेंगे। गायन सहयोग असिथा क्रमधारी, अनुज शर्मा, सुमीत राउत  देंगे। संचालन गौतमी अनूप पाटील करेंगी। रसिक श्रोताओं के लिए यह कार्यक्रम नि:शुल्क रखा गया है।

 


Share

Related posts

चीन में 20 साल पीछे गई मकानों की कीमत, भारत के टॉप-7 शहरों पर क्या होगा असर?

samacharprahari

धरती पर बनाई जा सकती है ब्लैक होल को टक्कर देने वाली महाशक्तिशाली मैग्नेटिक फील्ड : रिसर्च

samacharprahari

दुनिया में 66 हजार लोगों के पास है बेशुमार दौलत!

samacharprahari

जियो ने लॉन्च किया एआई रेडी क्लाउड कंप्यूटर ‘जियो-पीसी’

samacharprahari

एनएसई को-लोकेशन मामले में मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त से पूछताछ

samacharprahari

नौसेना की ताकत बढ़ाएगी वागिर, बच न पाएगी दुश्मन की पनडूब्बी

samacharprahari