ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरराज्य

National Herald Case: नेशनल हेराल्ड मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, 752 करोड़ की संपत्ति जब्त

Share

एजेएल और यंग इंडिया की प्रॉपर्टी जब्त, मुंबई और दिल्ली में हुई कार्रवाई

डिजिटल न्यूज डेस्क, नई दिल्ली: नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने पीएमएलए के तहत बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (एजेएल) और यंग इंडिया की 751.9 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है। आरोप है कि यह संपत्ति अपराध की कमाई से खरीदी गई थी। ईडी ने दिल्ली, लखनऊ और मुंबई में यह कार्रवाई की है।

ईडी सूत्रों के मुताबिक, एजेएल की 661.69 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गई है, जबकि यंग इंडिया की 90.21 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच की गई है। ईडी ने दिल्ली के मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट के आदेश पर साल 2014 में एजेएल और यंग इंडिया के खिलाफ जांच शुरू की थी।

इसे भी पढ़ें: https://samacharprahari.com/news/category/10633/

कांग्रेस से भी है संबंध
ईडी की जांच से पता चला है कि इस मामले के आरोपियों ने मेसर्स यंग इंडिया के माध्यम से एजेएल की करोड़ों रुपये की संपत्ति हासिल करने के लिए आपराधिक साजिश रची थी।

मेसर्स एजेएल को समाचार पत्र प्रकाशित करने के लिए भारत के विभिन्न शहरों में सरकार द्वारा रियायती दर पर भूखंड दिए गए थे। एजेएल ने साल 2008 में अपना प्रकाशन कार्य बंद कर दिया और फंड का उपयोग कमर्शियल उद्देश्यों के लिए किया गया।

बता दें कि एजेएल पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का 90.21 करोड़ रुपये का कर्ज चुकाना था। कांग्रेस पार्टी ने इस कर्ज को माफ कर दिया  साजिश रचकर एजेएल को महज 50 लाख रुपये में मेसर्स यंग इंडिया को बेच दिया।

गांधी परिवार पर क्या हैं आरोप?

यंग इंडिया के शेयर गांधी परिवार और उनके करीबियों को दे दिए गए। एजेएल की करोड़ों की संपत्ति यंग इंडिया के जरिए गांधी परिवार के हाथ में आ गई।
इस मामले में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, ऑस्कर फर्नांडिस, मोती लाल वोहरा और सुमन दुबे आरोपी हैं। इस मामले में ईडी सोनिया गांधी और राहुल गांधी से भी पूछताछ कर चुकी है।


Share

Related posts

7 अक्टूबर तक जमा करें 2000 रुपये के नोट

Prem Chand

प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल किसानों को बना सकता है समृद्ध: मुख्यमंत्री ठाकरे

Prem Chand

तीन पिस्तौल एवं कारतूस के साथ दो गिरफ्तार

Amit Kumar

विधानसभा में सूदखोरी के आरोपियों पर मकोका लगाने की मांग

Prem Chand

11 रिजर्व खिलाड़ियों के साथ आई है यह टीम

samacharprahari

पति से कहासुनी के बाद महिला ने तीन बच्चों संग खाया जहर, चारों की मौत

Prem Chand