ताज़ा खबर
Otherबिज़नेस

करदाताओं को 2.62 लाख करोड़ का रिफंड

Share

मुंबई। आयकर विभाग ने वित्त वर्ष 2020-21 में 2.38 करोड़ से अधिक करदाताओं को 2.62 लाख करोड़ रुपये से अधिक राशि रिफंड की है। व्यक्तिगत आयकर मद में 2.34 करोड़ करदाताओं को 87,749 करोड़ रुपये का रिफंड दिया गया है, जबकि कंपनी कर मद में 3.46 लाख मामलों में 1.74 लाख करोड़ रुपये वापस किए गए हैं। आयकर विभाग ने एक बयान में कहा कि कर वापसी में लगभग 43.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने एक अप्रैल, 2020 से 31 मार्च, 2021 के दौरान 2.38 करोड़ से अधिक करदाताओं के 2.62 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा वापस किए हैं। इससे पूर्व 2019-20 में कुल 1.83 लाख करोड़ रुपये का कर रिफंड किया गया था। सरकार ने महामारी के आर्थिक प्रभाव को कम करने के लिए कई कदम उठाए। इसी के अनुरूप सीबीडीटी ने तेजी से कर रिफंड जारी किए।


Share

Related posts

तेजिंदर बग्गा के खिलाफ मोहाली कोर्ट ने जारी किया अरेस्ट वारंट

Prem Chand

म्यांमार में चीन ने तैनात की प्राइवेट आर्मी, गृहयुद्ध और कूटनीतिक तनाव का खतरा

Prem Chand

जल और खनिज के बाद अब लिथियम पर है BJP की नजर : महबूबा

samacharprahari

पीएनबी हमेशा एमएसएमई उद्यमियों के साथ है 

samacharprahari

पीपीएफ की ब्याज दरों पर सरकार की कैंची

Amit Kumar

विदेशी मुद्रा भंडार रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा

samacharprahari