ताज़ा खबर
Otherबिज़नेस

मुंबई में वाटरफ्रंट रेसिडेंस बनाएगा सनटेक

Share

मुंबई। प्रीमियम प्रॉपर्टी डेवलपर सनटेक रियल्टी लिमिटेड ने बोरिवली (पश्चिम) में सात एकड़ भूखंड का अधिग्रहण किया है। यहां पर कंपनी लक्जरी रेसिडेंशियल प्रोजेक्ट बनाएगी। जेएलएल इंडिया के संयुक्त उपक्रम के लिए सनटेक एक्सक्लूसिव ट्रांजैक्शन पार्टनर था। कंपनी के अध्यक्ष कमल खेतान ने कहा कि एसेट-लाइट जेडीए मॉडल के तहत इस भूखंड का अधिग्रहण किया गया है। अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस लगभग एक मिलियन वर्ग-फुट पर निर्माण कार्य किया जाएगा। अगले 4-5 साल के दौरान इस प्रोजेक्ट से लगभग 1750 करोड़ रुपये का राजस्व मिलेगा। जेएलएल इंडिया में लैंड एंड डेवलपमेंट सर्विसेज (पश्चिम भारत) सीनियर डायरेक्टर निशांत काबरा ने बताया कि पश्चिमी उपनगरीय क्षेत्र आज भी देश के सबसे प्रमुख आवासीय बाजारों में से एक है, जिसमें ग्राहकों की दिलचस्पी हमेशा अधिक होती है।


Share

Related posts

यूपी में रोडवेज बसों का सफर मंहगा हुआ

Amit Kumar

रिश्वतखोरी के मामले में अपने सेवानिवृत्त अधिकारी को सीबीआई ने किया गिरफ्तार

Prem Chand

डीजीजीआई ने फर्जी बिल रैकेट का किया पर्दाफाश

samacharprahari

स्पाइसजेट के प्रमोटर को गिरफ्तारी से राहत

Prem Chand

भारत साकार करेगा टूरिज्म सेक्टर का विजन 2035

Prem Chand

उद्घाटन के एक महीने बाद ढहा करोड़ों की लागत से बना पुल

samacharprahari