ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरभारतराज्य

पश्चिमी नौसेना कमान को मिला नया चीफ ऑफ स्टाफ

Share

वाइस एडमिरल राहुल विलास गोखले YSM, NM ने पश्चिमी नौसेना कमान के चीफ ऑफ स्टाफ का पदभार ग्रहण किया

✍🏻 प्रहरी संवाददाता, मुंबई। वाइस एडमिरल राहुल विलास गोखले, YSM, NM ने 1 अक्टूबर 2025 को मुंबई स्थित पश्चिमी नौसेना कमान के चीफ ऑफ स्टाफ का पदभार ग्रहण किया। वे नौसेना के एक अनुभवी और बहुप्रशिक्षित अधिकारी हैं, जिन्होंने नेशनल डिफेंस एकेडमी, खड़कवासला, डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज, वेलिंगटन और ऑस्ट्रेलियन डिफेंस कॉलेज, कैनबरा से शिक्षा प्राप्त की है।

नेविगेशन और डायरेक्शन के विशेषज्ञ वाइस एडमिरल गोखले ने INS कोरा, खुकरी और कोलकाता जैसे जहाजों पर कमांड की है। वे पूर्वी बेड़े के फ्लीट ऑपरेशन ऑफिसर भी रह चुके हैं। इसके अलावा, उन्होंने नौसेना मुख्यालय में रणनीतिक योजनाओं, विदेशी सहयोग और मानव संसाधन निदेशालयों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं।

इसके अलावा, उन्होंने पाकिस्तान स्थित भारतीय उच्चायोग में नेवल सलाहकार के रूप में भी सेवाएं दी हैं। फ्लैग रैंक में पदोन्नति के बाद उन्होंने INS सिरकर्स की कमान संभाली और बाद में नौसेना की समुद्री ट्रेनिंग के प्रमुख रहे। चीफ ऑफ स्टाफ का पद ग्रहण करने से पूर्व वे पश्चिमी बेड़े के कमांडर थे।


Share

Related posts

मामा ने 7 साल की भांजी से रेप कर उतारा मौत के घाट

Prem Chand

महंगाई और बढ़ती कीमतों से हाउसिंग सेक्टर की रफ्तार पर लगा ब्रेक

samacharprahari

करोड़ों की हेराफेरी मामले में ईडी ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

samacharprahari

मलिंगा ने सभी फॉर्मेट से लिया संन्यास

Vinay

थोक महंगाई पड़ेगी भारी, महंगाई से निजात नहीं

samacharprahari

‘…तो लाड़ली बहन जैसी कई योजनाओं पर रोक लगा देंगे’

samacharprahari