ताज़ा खबर
Otherखेल

मलिंगा ने सभी फॉर्मेट से लिया संन्यास

Share

श्रीलंका के तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा ने जनवरी में लिया था टेस्ट से सन्यास

 कोलंबो। श्रीलंका के दिग्गज तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा ने मंगलवार को क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी। अपनी सटीक यॉर्कर के लिए मशहूर 38 वर्षीय मलिंगा 2014 में टी-20 विश्व कप जीतने वाली श्रीलंका की टीम के कप्तान रहे। उन्होंने सोशल मीडिया पर संन्यास का ऐलान किया।
मलिंगा ने ट्वीट के जरिए कहा कि वह टी-20 को अलविदा कह रहे हैं और क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले रहे हैं। बता दें कि मलिंगा ने जनवरी में ही टेस्ट और वनडे क्रिकेट को अलविदा कहा था, लेकिन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों के लिए खुद को उपलब्ध रखा था। पिछले साल मलिंगा ने टी-20 विश्व कप में श्रीलंका की अगुआई करने की इच्छा जताई थी, जिसका आयोजन अक्तूबर-नवंबर 2020 में ऑस्ट्रेलिया में होना था। लेकिन कोरोना महामारी के कारण टूर्नामेंट स्थगित हो गया और अब टी-20 विश्व कप अगले महीने होगा।


Share

Related posts

गुजरात में पकड़ा गया 1400 करोड़ कीमत का ड्रग्स

Prem Chand

एक क्विंटल चांदी व चार लाख नकदी समेत तीन गिरफ्तार

Prem Chand

सुप्रीम कोर्ट ने एसबीआई को लगाई फटकार, कहा- लिफाफा खोलें और डेटा दें

samacharprahari

नाकामी छिपाने के लिए करवाया गया संभल में दंगा: अखिलेश

Prem Chand

दो सप्ताह में फॉरेन करेंसी 10 अरब डॉलर घटी

Vinay

नए अध्यक्ष पर मंथन शुरू, सोनिया गांधी बोलीं- सब मिलकर नया प्रमुख चुनें

samacharprahari