ताज़ा खबर
Other

विख्यात संतूर वादक शिवकुमार शर्मा का दिल का दौरा पड़ने से निधन

Share

मुंबई, 10 मई 2022। विख्यात संतूर वादक और संगीतकार पंडित शिव कुमार शर्मा का यहां मंगलवार को सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनके पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। शर्मा 84 वर्ष के थे। वह भारत के जानेमाने शास्त्रीय संगीतकारों में से एक थे और अगले सप्ताह उन्हें भोपाल में एक कार्यक्रम प्रस्तुत करना था। वह गुर्दे की समस्याओं से भी पीड़ित थे। शर्मा के पारिवारिक सूत्र ने बताया, “उन्हें सुबह 9 बजे दिल का दौरा पड़ा। वह ठीक थे और अगले सप्ताह भोपाल में उनका कार्यक्रम होना था। उनका नियमित डायलिसिस होता था फिर भी वह नियमित कामकाज करते रहते थे।”

पद्मभूषण से सम्मानित शर्मा का जन्म 1938 में जम्मू में हुआ था। माना जाता है कि वह पहले संगीतकार थे जिन्होंने संतूर पर भारतीय शास्त्रीय संगीत के सुर बिखेरे। संतूर जम्मू कश्मीर का एक लोक वाद्य यंत्र है। बांसुरी वादक पंडित हरि प्रसाद चौरसिया के साथ शर्मा की जोड़ी को ‘शिव-हरि’ का नाम दिया गया था। इस जोड़ी ने “सिलसिला”, “लम्हे” और “चांदनी” जैसी कई फिल्मों में संगीत दिया जिसे लोगों ने बेहद पसंद किया। शिवकुमार के बेटे राहुल शर्मा भी एक संतूर वादक हैं।


Share

Related posts

सरकारी ठेके से शराब पीकर सात लोगों की मौत

Prem Chand

मस्क के वकीलों ने कहा, ट्विटर 44 अरब डॉलर की नई बोली को ठुकरा रही

Amit Kumar

6800 करोड़ की धोखाधड़ी, सीबीआई ने दर्ज किया मामला

Vinay

‘बुलडोजर नीति’ छोड़कर जंगली जानवरों से निपटने की रणनीति बनाए सरकार : मायावती

Prem Chand

रंजीत कोहली को आजीवन कारावास, मां को 10 साल की सजा

Prem Chand

‘संविधान बदलने के लिए 400 सीटें चाहिए’- केजरीवाल और अखिलेश का BJP पर बड़ा हमला

Prem Chand