ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबर

यूपी बजट सत्र: वापस जाओ… के नारों और हंगामे के बीच राज्यपाल ने कहा- राम राज्य आया है

Share

कानून व्यवस्था और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस से सुधर रही है प्रदेश की छवि

डिजिटल न्यूज डेस्क, लखनऊ। यूपी विधानमंडल का बजट सत्र शुक्रवार से शुरू हुआ। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने नए वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए अपने अभिभाषण की शुरुआत की। उन्होंने कानून व्यवस्था के मुद्दे पर प्रदेश सरकार की पीठ ठोंकी और कहा कि इससे राज्य को बड़ा लाभ हुआ है। सुदृढ़ कानून व्यवस्था और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस से निवेशक प्रदेश में आने के लिए लालायित हैं।

राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान सपा और भाजपा के सदस्य लगातार नारेबाजी और हंगामा करते रहे। सभी विपक्षी सदस्य राज्यपाल वापस जाओ के नारे लगा रहे थे। यह बजट सत्र 12 फरवरी तक चलेगा। पांच फरवरी को वित्त मंत्री सुरेश खन्ना विधानसभा में वित्त वर्ष 2024-25 का बजट पेश करेंगे।

हंगामे के बीच राज्यपाल ने अपने अभिभाषण में कहा कि प्रदेश तेज गति से विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। जल्द ही प्रदेश पांच हवाईअड्डों वाला प्रदेश बन जाएगा। प्रदेश सरकार अपनी योजनाओं के क्रियान्वयन और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करते हुए प्रदेश में रामराज्य स्थापित करने में सफल रही है। प्रदेश में दो बार इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन हुआ, जी20 और विश्वकप 2023 के आयोजन के साथ ही प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम भी सकुशल संपन्न हुआ है, जिसने दुनिया के सामने प्रदेश की एक नई छवि रखी है।

राज्यपाल ने कहा कि एमएसएमई सेक्टर को मजबूत करने के लिए सरकार ने एक जिला एक उत्पाद योजना की शुरुआत की है। सरकार ने अपराधों के नियंत्रण के लिए मजबूत कानून व्यवस्था, बिजली सप्लाई में निरंतरता पर खास ध्यान दिया है जिससे कि प्रदेश में उद्योगों को बड़ी सहायता मिल रही है। खेलों को बढ़ावा दिया जा रहा है। प्रत्येक जिले में खेलो इंडिया सेंटर की स्थापना की जा रही है। खिलाड़ियों को अलग-अलग सेवाओं में नियुक्ति पत्र भी दिया जा रहा है।

कौन चला जाएगा, ये बाद में पता लगेगा
सदन में राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान विपक्ष के विधायक लगातार हंगामा और शोरशराबा करते रहे और राज्यपाल वापस जाओ के नारे लगा रहे थे। इस पर राज्यपाल ने भी जवाब दिया और कहा कि कौन चला जाएगा… ये बाद में पता चलेगा। मैं तो जाने वाली नहीं…। इसके बाद उन्होंने अपना अभिभाषण पढ़ना जारी रखा।


Share

Related posts

पाकिस्तान के क्वेटा रेलवे स्टेशन पर बम विस्फोट, 26 लोगों की मौत, 62 पैसेंजर घायल

Prem Chand

निजीकरण का झटका: BSNL के पास वेतन देने का पैसा नहीं, 20 हजार कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों की करेगी छंटनी

samacharprahari

वेतन व्यवस्था का सच: सरकारी कर्मचारी vs साहब, न्यूनतम वेतन भी निजी मजदूर से पीछे

samacharprahari

सबूतों से छेड़छाड़ कर सकते हैं सिसोदिया : सुप्रीम कोर्ट

Prem Chand

किसी की कृपा से नहीं, सेल्फ मेड पार्टी है आरजेडीः लालू यादव

samacharprahari

अमूल दूध 2 रुपये लीटर हुआ मंहगा

Prem Chand