ताज़ा खबर
Other

अमूल दूध 2 रुपये लीटर हुआ मंहगा

Share

मुंबई, 28 फरवरी । अमूल दूध खरीदना अब महंगा हो जाएगा. अमूल ने पूरे भारत में दाम बढ़ाने का ऐलान किया है. अब अमूल दूध की कीमतों में दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है. गुजरात के अहमदाबाद और सौराष्ट्र के बाजारों में अमूल गोल्ड की कीमत 30 रुपये प्रति 500 मिलीलीटर होगी. वहीं अमूल ताजा 24 रुपये प्रति 500 मिली, और अमुल शक्ति की कीमत 27 रुपये प्रति 500 मिली होगी. ये कीमतें 1 मार्च से लागू होंगी.

गुजरात कॉपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन ने एक साल पूरा होने से पहले ही दूध की कीमतें बढ़ा दी हैं. इससे पहले जुलाई 2021 में दूध की कीमत बढ़ाई गई थी. कीमतों में इजाफा अमूल दूध के सभी ब्रांडों पर लागू होगी. इनमें टी-स्पेशल, सोना, ताजा, शक्ति के अलावा गाय और भैंस के दूध आदि शामिल हैं. करीब 7 महीने और 27 दिन के बाद कीमतों में इजाफा किया गया है. कंपनी का कहना है कि उत्पादन लागत में इजाफा कीमतों में वृद्धि का कारण है.


Share

Related posts

सरकार ने वैक्सीन की कीमतों को कम करने को कहा

samacharprahari

राम मंदिर निर्माण में मोदी का नहीं, राजीव गांधी का बड़ा योगदान: सुब्रमण्यम स्वामी

samacharprahari

योगी के मंत्री पर लगाया था पैसे लेने का आरोप, अब आरोपियों की मददगार जैनब फातिमा का मकान कुर्क

samacharprahari

पेपर लीक के बाद सेना की भर्ती परीक्षा कैंसिल, 3 अरेस्ट

samacharprahari

कोल्हापुर से हवाई सेवाएं होंगी शुरू

Prem Chand

यूपी में दलित लड़की से सामूहिक दुष्कर्म

Prem Chand