ताज़ा खबर
OtherTop 10ताज़ा खबरबिज़नेसभारतराज्य

समंदर में जलता जहाज: केरल तट के पास कार्गो शिप में विस्फोट, 4 क्रू मेंबर लापता

Share

सिंगापुर के झंडे वाली शिप MV Wan Hai 503 में भीषण आग, 18 नाविकों को बचाया गया; बचाव अभियान जारी

✍🏻 प्रहरी संवाददाता, मुंबई। केरल के अझिक्कल तट से करीब 44 समुद्री मील दूर सिंगापुर के झंडे वाली एक कार्गो शिप एमवी वान हाई 503 में सोमवार सुबह हुए विस्फोट के बाद लगी आग ने गंभीर रूप ले लिया है। शिप पर सवार 22 क्रू मेंबर्स में से अब तक 18 को सुरक्षित बचा लिया गया है, जबकि 4 अब भी लापता हैं। लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

भारतीय तटरक्षक बल की ओर से मंगलवार को जारी बयान में बताया गया कि जहाज के मिड-शिप से लेकर एकोमोडेशन ब्लॉक के आगे तक आग और विस्फोट की स्थिति बनी हुई है। फॉरवर्ड बे में लगी आग पर आंशिक नियंत्रण पा लिया गया है, लेकिन जहाज से घना धुआं निकल रहा है। हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि जहाज लगभग 10 से 15 डिग्री तक एक ओर झुक गया है, और उसके कुछ कंटेनर समुद्र में गिर चुके हैं।

राहत और बचाव अभियान में आईसीजी शिप समुद्र प्रहरी और सचेत सक्रिय हैं, जो लगातार आग बुझाने और जहाज की गर्म बाउंड्री को ठंडा करने की कोशिश कर रहे हैं। साथ ही कोच्चि से आईसीजी शिप समर्थ को भी अतिरिक्त सहायता के लिए रवाना किया गया है।

केरल कार्गो शिप हादसे ने समुद्री सुरक्षा प्रबंधन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल अग्निकांड की वजह का पता नहीं चला है और रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी है।


Share

Related posts

जब मुद्रा हथियार बन जाए: डॉलर की ताकत के बीच भारत का रुपया कितना सुरक्षित?

samacharprahari

गाजियाबाद से कार चुराई, नोएडा में रिश्‍वत में दे दी

Vinay

आषाढ़ी वारी के लिए स्कूलों पर ताला, क्या हर साल शिक्षा ही सबसे आसान ‘बलि’ है?

samacharprahari

सौरव गांगुली के ट्वीट पर अटकलें तेज

samacharprahari

सुप्रीम कोर्ट ने प्रशांत भूषण को अवमानना का दोषी ठहराया

samacharprahari

टेस्ट क्रिकेट वाली सूची में तीसरे पायदान पर पहुंचीं इंग्लैंड

samacharprahari