ताज़ा खबर
Otherखेल

टेस्ट क्रिकेट वाली सूची में तीसरे पायदान पर पहुंचीं इंग्लैंड

Share

नई दिल्ली। साउथैंप्टन में हार के साथ टेस्ट सीरीज की शुरुआत करने वाली इंग्लैंड की टीम ने इसका समापन जीत के साथ किया है और विश्व क्रिकेट टेस्ट टीम वाले देशों की सूची में तीसरे पायदान पर पहुंच गई है। उसके अब 226 अंक हो गए हैं। हालांकि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में टॉप पर भारतीय क्रिकेट टीम काबिज है। भारत के 360 अंक हैं। आस्ट्रेलिया 296 अंक लेकर दूसरे स्थान पर है।


बता दें कि मैनचेस्टर में खेले गए आखिरी और निर्णायक टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को एकतरफा अंदाज में 269 रनों से हरा दिया। इसके साथ ही उसने सीरीज भी 2-1 से जीत ली। इंग्लैंड को इस जीत के बाद वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में बड़ा फायदा हुआ है। उसने न्यूजीलैंड को पीछे खिसकाते हुए नंबर 3 पर जगह बना ली है। हालांकि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में टॉप पर भारतीय क्रिकेट टीम काबिज है।

इस रैंकिंग में भारत 360 अंकों के साथ शीर्ष पर है, उसने सबसे ज्यादा 4 सीरीज खेली हैं और 9 में से 7 मैच जीते हैं, जबकि आस्ट्रेलिया 296 अंक लेकर दूसरे स्थान पर है। जबकि न्यूजीलैंड 180 अंकों के साथ चौथे स्थान पर बनी हुई है। वहीं, वेस्टइंडीज के सिर्फ 40 अंक हैं और वह तालिका में सातवें स्थान पर है। सीरीज शुरू होने से पहले इंग्लैंड की टीम 146 अंकों के साथ चौथे स्थान पर थी।

मैनचेस्टर में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को एकतरफा अंदाज में 269 रनों से हरा दिया। इस जीत के साथ ही उसने तीन मैचों की टेस्ट सीरीज पर 2-1 से कब्जा कर लिया। इंग्लैंड ने तीसरे टेस्ट की पहली पारी में 369 रन बनाए, जवाब में विंडीज टीम 197 रन पर आउट हो गई थी। इसके बाद इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 2 विकेट पर 226 रन पर अपनी पारी घोषित कर दी दूसरी पारी में भी वेस्टइंडीज के बल्लेबाज महज 129 रन पर ही ढेर हो गए।


Share

Related posts

अडानी-हिंडनबर्ग मामले में बढ़ सकती हैं SEBI की मुश्किलें

samacharprahari

तीन साल में 24,000 बच्चों ने की आत्महत्या

samacharprahari

बकाया कर्ज से दोगुना से अधिक वसूलने के लिए राहत की मांग करूंगा: विजय माल्या

Prem Chand

तो आप परेशान हैं अपनी ऑयली स्कीन से…

samacharprahari

सुप्रीम कोर्ट तय करेगा गांगुली और जय शाह का भविष्य

samacharprahari

22000 करोड़ का घोटाला: दो बिल्डर गिरफ्तार

samacharprahari