ताज़ा खबर
OtherTop 10क्राइमताज़ा खबर

Firing outside Salman House: पुलिस के हाथ लगी एक और सफलता, तापी नदी से एक बंदूक बरामद, दूसरी की तलाश जारी

Share

 

प्रहरी संवाददाता, मुंबई। फिल्म अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर 14 अप्रैल को हुई गोलीबारी की घटना के मामले में पुलिस को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। मुंबई क्राइम ब्रांच ने सूरत की तापी नदी से अभिनेता के घर के बाहर फायरिंग में इस्तेमाल की गई एक बंदूक और कुछ जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक दूसरी बंदूक की तलाश अभी जारी है।

10 राउंड गोलियां चलाने के थे निर्देश

इससे पहले मुंबई क्राइम ब्रांच की ओर से खुलासा किया गया था कि शूटरों के पास दो बंदूकें थीं और उन्हें 10 राउंड गोलियां चलाने के निर्देश दिए गए थे। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद उन्होंने बंदूक को सूरत की तापी नदी में फेंक दिया था।

10 लोगों के बयान हो चुके हैं दर्ज

इस मामले में अब तक 10 से ज्यादा लोगों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं। मुंबई क्राइम ब्रांच ने आरोपी विक्की गुप्ता को अपने साथ सूरत तापी नदी ले गई थी, जहां उसने बंदूक फेंकी थी। जानकारी के मुताबिक पुलिस अब इस मामले में अन्य धाराएं भी जोड़ सकती है।


Share

Related posts

अब तक 80 हजार मिल मजदूरों की पात्रता तय

samacharprahari

‘बैलेट से चुनाव’ कराने की मांग को लेकर देशव्यापी यात्रा पर निकलेंगे राहुल गांधी

Prem Chand

हेल्थ और शिक्षा पर काफी कम खर्च करता है भारत

samacharprahari

बीजेपी के संपर्क में हैं पायलट के खेमे के 41 विधायक

samacharprahari

धूमधाम से आईपीओ लानेवाली कई दिग्गज कंपनियों ने डुबाई लुटिया

samacharprahari

‘ड्रग्स, बॉलिवुड और बीजेपी की साठगांठ की हो जांच’ : कांग्रेस

samacharprahari