ताज़ा खबर
OtherTop 10क्राइमताज़ा खबर

UP में मंत्री पुत्र की फोटो लगाकर अकाउंटेंट से 2 करोड़ की ठगी

Share

डिजिटल न्यूज डेस्क, प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी की कंपनी के अकाउंटेंट के साथ साइबर ठगों ने करोड़ों की ठगी की है। कैबिनट मंत्री नंदी के बेटे के नाम पर दो करोड़ रुपये से ज्यादा की ठगी को साइबर ठगों ने अंजाम दिया है।

दरअसल, साइबर ठगों ने मंत्री के बेटे की फोटो लगाकर उनके अकाउंटेंट से तीन अलग-अलग बैंक खातों में कुल 2 करोड़ 8 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। साइबर ठगी की यह घटना 13 नवंबर की है। कंपनी के अकाउंटेंट रितेश श्रीवास्तव के पास मंत्री नंदी के बेटे की फोटो लगे हुए मोबाइल नंबर से व्हाट्सएप पर एक मैसेज आया था।

मैसेज में साइबर ठग ने कहा कि मैं जरूरी बिजनेस मीटिंग में हूं। यह मेरा नया नंबर है। मीटिंग में फोन पर बात नहीं हो सकती है और यह बैठक देर तक चलेगी। कुछ लोगों को पेमेंट करना है, तुरंत रुपये भेजो। उसने यह रुपये तीन अलग-अलग बैंक खातों में मंगाए। उसकी बातों में आकर अकाउंटेंट ने आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक और एक अन्य बैंक के खाते में दो करोड़ आठ लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए।

साइबर पुलिस जांच में जुटी

हालांकि बाद में अकाउंटेंट को ठगी का अहसास हुआ, तो उसने फौरन साइबर ठगी की जानकारी मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी को दे दी। श्रीवास्तव की शिकायत पर प्रयागराज के साइबर पुलिस स्टेशन में अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। साइबर थाने की पुलिस ने जालसाजों के बैंक खातों का डिटेल्स पता कर लिया है।

Share

Related posts

कालेधन को सफेद करने के लिए हुई थी नोटबंदी: राहुल

samacharprahari

रिलायंस के कब्जे से बिग बाजार को वापस लेगा फ्यूचर ग्रुप

Prem Chand

डिजिटल इंडिया के शोर में ‘कैशलेस’ दावों की निकली हवा: नोटबंदी के बाद दोगुना हुआ नकदी का पहाड़, चलन में 176 अरब नोट

samacharprahari

एंटीलिया मामला : इंस्पेक्टर सुनील माने को एनआईए की कस्टडी में भेजा

samacharprahari

स्वर्णमयी हुआ काशी विश्वनाथ मंदिर, 37 किलो सोने से बढ़ी गर्भगृह की चमक

Prem Chand

हॉप इलेक्ट्रिक टी-20 का इन-स्टेडिया ब्रांड पार्टनर

Aditya Kumar