ताज़ा खबर
Other

रिलायंस के कब्जे से बिग बाजार को वापस लेगा फ्यूचर ग्रुप

Share

मुंबई, 19 मार्च 2022 । Future Group के ‘फ्यूचर’ को लेकर तस्वीर साफ नहीं हो पा रही है. कंपनी ने करीब डेढ़ साल पहले अपने स्टोर्स रिलायंस रिटेल को बेचने की योजना का ऐलान किया था. इसके बाद अमेज़न ने इस प्रस्तावित डील का विरोध शुरू कर दिया. इसके बाद से शुरू हुआ विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है.

फरवरी के आखिरी सप्ताह में इस तरह की कई रिपोर्ट्स आई थी कि रिलायंस रिटेल ने फ्यूचर रिटेल के कई स्टोर्स का टेकओवर कर लिया है. साथ ही यह रिपोर्ट भी आई थी कि मुकेश अंबानी की कंपनी फ्यूचर रिटेल के स्टोर्स का रिब्रैंडिंग करने में लगी है.

इसी बीच, Future Retail ने बुधवार को कहा कि वह अपने स्टोर्स को वापस पाने के लिए प्रतिबद्ध है, जिसका टेकओवर रिलायंस इंडस्ट्रीज ने कर लिया है. किशोर बियानी की अगुवाई वाली कंपनी ने कहा कि वह रिलायंस इंडस्ट्रीज के इस कदम से सरप्राइज है. फ्यूचर रिटेल ने कहा है कि अब वह अपने स्टोर्स को वापस पाने के लिए कदम उठाएगी.


Share

Related posts

कोरोना काल में डेढ़ करोड़ लोगों ने निकाले पीएफ़ से 31 हज़ार करोड़ रुपये

samacharprahari

दो सप्ताह में राणे का अवैध निर्माण तोड़े मनपाः कोर्ट

samacharprahari

बजट से 66 पर्सेंट मध्यम आय वर्ग को निराशा

samacharprahari

महाराष्ट्र में 16 आईएएस अधिकारियों का तबादला

samacharprahari

स्टार एमएफ पर 22,905 करोड़ का ट्रांजैक्शन

samacharprahari

मातोश्री को उड़ा देने की धमकी

samacharprahari