ताज़ा खबर
Other

स्वर्णमयी हुआ काशी विश्वनाथ मंदिर, 37 किलो सोने से बढ़ी गर्भगृह की चमक

Share

मुंबई, २८ फरवरी । काशी विश्वनाथ मंदिर के इतिहास में 187 वर्ष के लम्बे इंतजार के बाद मंदिर में सोना मढ़ा गया। मंदिर के गर्भगृह के अंदर की दीवारों पर 30 घंटे के अंदर सोने की परत लगाई गई। मंदिर प्रशासन के मुताबिक 37 किलो सोना लगाया गया है। बचे अन्य कार्यों में 23 किलो और सोना लगाया जाएगा।

वर्ष 1835 में पंजाब के तत्कालीन महाराजा रणजीत सिंह ने विश्वनाथ मंदिर के दो शिखरों को स्वर्णमंडित कराया था। बताया गया कि साढ़े 22 मन सोना लगा था। उसके बाद कई बार सोना लगाने व उसकी सफाई का कार्य प्रस्तावित हुआ, लेकिन अंजाम तक नहीं पहुंचा। काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के साथ ही मंदिर के शेष हिस्से व गर्भगृह को स्वर्णजड़ित करने की कार्ययोजना तैयार होने लगी थी। इसी दौरान करीब डेढ़ माह पूर्व बाबा के एक भक्त ने मंदिर के अंदर सोने लगवाने की इच्छा जतायी। मंदिर प्रशासन की अनुमति मिलने के बाद सोना लगाने के लिए माप और सांचा की तैयारी चल रही थी। करीब माहभर तैयारी के बाद शुक्रवार को सोना लगाने का काम शुरू हुआ।


Share

Related posts

BMC चुनाव 2026: 2017 के आंकड़ों और ‘प्रशासक राज’ के बीच, क्या पहले से तय है मुंबई की बाजी?

samacharprahari

महिला आरक्षण के मुद्दे पर शरद पवार ने पीएम मोदी पर बोला हमला

Prem Chand

सरकार ने रक्षा डील में ऑफसेट क्लॉज ख़त्म किया

samacharprahari

सेंट्रल विस्टा पुनर्विकास प्रोजेक्ट पर केंद्र सरकार से मांगी रिपोर्ट

samacharprahari

देश का विदेशी कर्ज 2.1 प्रतिशत बढ़कर 570 अरब डॉलर पर पहुंचा

samacharprahari

नीरव मोदी के प्रत्यर्पण का रास्ता साफ, ब्रिटेन सरकार से मिली मंजूरी

Prem Chand