Samachar Prahari
Other

महिला आरक्षण के मुद्दे पर शरद पवार ने पीएम मोदी पर बोला हमला

Share

मुंबई, 26 सितंबर : जयपुर में पीएम मोदी ने महिला आरक्षण के मुद्दे पर विपक्ष पर हमला बोला था और कहा था कि कांग्रेस आज महिला आरक्षण की बात कर रही है। उनकी कभी नीयत ही नहीं थी, महिलाओं को सशक्त करने की। यह काम कांग्रेस 30 साल पहले भी कर सकती थी। पीएम के इस बयान पर एनसीपी चीफ शरद पवार ने पलटवार किया है। पवार ने कहा है कि उन्हें मालूम ही नहीं कि तत्कालीन कांग्रेस सरकार के दौरान 73वें संविधान संशोधन के बाद स्थानीय निकायों में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण प्रदान किया था। जब मैं रक्षा मंत्री था तब सेना, नौसेना और वायुसेना में महिलाओं को 11 प्रतिशत आरक्षण दिया गया था। पवार ने फिर दोहराया कि उन्हें सही जानकारी नहीं दी गई इसलिए कांग्रेस के खिलाफ ऐसे बयान दे रहे हैं।


Share

Related posts

बदतर हो सकती है इकॉनमी की स्थिति, राहत पैकेज बढ़ाए सरकार: राजन

samacharprahari

आईपीएल: अय्यर, पंत, तेंदुलकर और पांडे को नहीं किया रिटेन, बोली में रहेंगे उपलब्ध

Prem Chand

गाजियाबाद से कार चुराई, नोएडा में रिश्‍वत में दे दी

Vinay

Leave a Comment