ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबर

शिवसेना नेता घोसालकर की हत्या के बाद गृह मंत्री की विवादित टिप्पणी, विपक्ष के निशाने पर आए फडणवीस

Share

प्रहरी संवाददाता, मुंबई। महाराष्ट्र में विपक्षी दल कांग्रेस ने फेसबुक लाइव के दौरान शिवसेना (यूबीटी) के नेता अभिषेक घोसालकर की हत्या के बाद राज्य के उपमुख्यमंत्री व गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस की विवादित टिप्पणी की आलोचना की।

बता दें कि एक हफ्ते के दौरान कल्याण से बीजेपी के एक विधायक ने पुलिस स्टेशन में शिवसेना के पूर्व नगरस्रेक को गोली मार दी, तो वहीं दहिसर में शिवसेना के पूर्व नगरस्रेवक की गोली मार कर उनके ही ऑफिस में हत्या कर दी गई। राज्य की लचर कानून व्यवस्था को लेकर विपक्षी दल सत्ता पक्ष को घेरने का कोई मौका नहीं छोड़ रही।

दहिसर की घटना को लेकर मीडिया से बातचीत के दौरान फडणवीस ने एक सवाल के जवाब में विपक्ष के आरोपों को राजनीति से प्रेरित बताया। फडणवीस ने कहा, 'यह (घोसालकर की हत्या) बहुत गंभीर घटना है, लेकिन अगर एक कुत्ता भी किसी वाहन के नीचे आ जाए, तो क्या वे (विपक्षी दल) गृह मंत्री का इस्तीफा मांगने लगेंगे।'

गंभीर नहीं हैं देवेंद्र फडणवीस: पटोले
शुक्रवार को तिलक भवन में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने बीजेपी सरकार पर ज़ोरदार हमला करते हुए कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति खराब होने के बावजूद गृह मंत्री  फडणवीस इसे गंभीरता से नहीं लेते हैं। उन्होंने यह गैरजिम्मेदाराना बयान देकर अपनी लाचारी और हताशा का परिचय दिया है। एक राज्य के गृह मंत्री फडणवीस को इंसान और कुत्ते में फर्क भी नहीं पता है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि महाराष्ट्र में अब कानून का राज नहीं रह गया है। एनसीआरबी की रिपोर्ट में कहा गया है कि बीजेपी सरकार के कार्यकाल में महाराष्ट्र अपराध के मामले में देश में नंबर वन है। अवैध बंदूकों के मामले में, नागपुर पहले स्थान पर है। उसके बाद ठाणे, मुंबई और पुणे हैं। प्रदेश में खैरात की तरह हथियारों की लाइसेंस जारी किए जा रहे हैं। तड़ीपार बदमाशों को पुलिस संरक्षण दिया जा रहा है। कुछ भ्रष्ट और दागी आईपीएस अधिकारियों को नियमों को ताक पर रखकर प्रमोशन दिया गया है, जबकि ईमानदार और निष्ठावान अधिकारियों को साइड लाइन किया जा रहा है।


Share

Related posts

कुवैत में आग लगने से एक भारतीय परिवार के चार लोगों की मौत

Prem Chand

14 साल के वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 35 गेंदों में शतक ठोककर रचा इतिहास

samacharprahari

पुलिस स्टेशन के सीसीटीवी में ऑडियो-वीडियो फुटेज होनी चाहिए: दिल्ली हाईकोर्ट

Vinay

समंदर के सपूतों का सम्मान: नौसेना के जांबाज़ों को मिला गौरव

samacharprahari

बाला साहेब के भोलेपन पर बीजेपी ने उन्हें हमेशा धोखा दिया है – उद्धव ठाकरे

Prem Chand

वाजपेयी बनाम मोदी: पोटा, यूएपीए, कारगिल से अग्निवीर तक, राष्ट्रीय सुरक्षा और कूटनीति के कड़े दांव का जमीनी विश्लेषण

samacharprahari