ताज़ा खबर
OtherTop 10खेलताज़ा खबरराज्य

14 साल के वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 35 गेंदों में शतक ठोककर रचा इतिहास

Share

✍🏻 प्रहरी संवाददाता, नई दिल्ली। महज़ 14 साल की उम्र में राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी ने क्रिकेट जगत में तहलका मचा दिया है। गुजरात टाइटंस के खिलाफ उन्होंने सिर्फ 35 गेंदों में शतक ठोककर आईपीएल इतिहास में नया कीर्तिमान रच दिया। अपनी विस्फोटक पारी में वैभव ने 101 रन (38 गेंदों में) बनाए, जिसमें 11 छक्के और 7 चौके शामिल थे। उनका स्ट्राइक रेट 265 से ज्यादा रहा।
वैभव का यह केवल तीसरा आईपीएल मैच था, लेकिन उन्होंने जिस आत्मविश्वास और आक्रामकता के साथ बल्लेबाज़ी की, उसने क्रिकेट प्रेमियों को चौंका दिया। जैसे ही वैभव ने शतक पूरा किया, राजस्थान रॉयल्स के डगआउट में जश्न का माहौल छा गया। कोच राहुल द्रविड़ भी अपनी भावनाएं रोक नहीं सके और खुशी से झूम उठे।

राजस्थान ने 8 विकेट से दर्ज की शानदार जीत

इस मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 209 रन बनाए। टीम के लिए कप्तान शुभमन गिल ने 84 रन (50 गेंद, 4 छक्के, 5 चौका) और जोस बटलर ने 50 रन (26 गेंद, 4 छक्के, 3 चौका) की तेज़ पारियां खेलीं। साई सुदर्शन ने भी 39 रन (30 गेंद, 1 छक्के, 4 चौका) बनाए।

जवाब में राजस्थान रॉयल्स ने 18.4 ओवर में 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। वैभव सूर्यवंशी की शतकीय पारी के अलावा अन्य बल्लेबाज़ों ने भी अहम योगदान दिया। यशस्वी जायस्वाल ने 70 रन (40 गेंद, 2 छक्के, 9 चौका) की तेज तर्रार पारी खेली और पहले विकेट के लिए 166 रन की शतकीय साझेदारी की। इन दोनों बैटर्स ने मोहम्मद सिराज (2 ओवर, 24 रन) और इशांत शर्मा (2 ओवर, 36 रन) की गेंदों पर खूब रन बटोरे। वाशिंगटन सुंदर ने भी दो ओवर में 34 रन लुटा दिए, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा ने चार ओवर में 47 रन देकर वैभव को आउट किया।


Share

Related posts

जीएसटी इनपुट टैक्स क्रेडिट धोखाधड़ी मामले में आरोपी अरेस्ट

Vinay

नाचने के दौरान गुस्साए युवक ने चलाई गोली

Prem Chand

विज्ञापनों में झूठे दावे पर पतंजलि को कोर्ट की फटकार

samacharprahari

थल सेना, नौसेना और वायु सेना के वाइस चीफ की ऐतिहासिक उड़ान

Prem Chand

गलवान में निहत्थे नहीं थे हमारे सैनिकः जयशंकर

samacharprahari

राष्ट्रीय राजधानी और आर्थिक राजधानी के बीच की दूरी घटेगीः गडकरी

Vinay