ताज़ा खबर
Other

ट्राई का नया फीचर अब बिना ट्रू कॉलर के भी कॉल करने पर नंबर के साथ दिखेगा नाम

Share

नई दिल्ली, 21 मई 2022 । अब आपको बिना ट्रू कॉलर ऐप की मदद से अनजान नंबर से आए कॉल की जानकारी मिल जाया करेगी। टेलीकॉम रेगुलेटर ट्राई एक ऐसे ही मैकेनिज्म पर काम रही है, जिसके जरिए किसी के फोन में आए कॉलर के नाम की जानकारी उसके सिम पर कराए गए KYC वाले नाम से पता चलेगी।

फिलहाल कोई आपको कॉल करता है तो स्क्रीन पर सिर्फ उसका नंबर नजर आता है, लेकिन ट्राई के इस फ्रेमवर्क के फाइनल होने के बाद आपको फोन पर यूजर का KYC नाम भी नजर आएगा। इस मैकेनिज्म के बाद जब भी कोई आपको फोन कॉल करेगा तो स्क्रीन पर उसका नाम फ्लैश होगा।

यह फीचर काफी हद तक ट्रू कॉल की तरह काम करेगा। दूरसंचार विभाग ने भी ट्राई से इस पर काम शुरू करने के लिए कहा है। TRAI के चेयरमैन पीडी वाघेला ने बताया कि इस पर कंसल्टेशन अगले कुछ महीनों में शुरू हो सकती है।


Share

Related posts

नौसेना ने 3000 करोड़ रुपये का ड्रग जब्त किया

samacharprahari

ईडी ने राणा कपूर को किया गिरफ्तार

samacharprahari

झोपड़ी हटवाने पहुंचे भाजपा नेता को महिला ने पीटा

Prem Chand

लोगों के पास पड़े हैं 6,691 करोड़ रुपये मूल्य के 2000 के पुराने नोटः आरबीआई

Prem Chand

जौनपुर में ब्लॉक प्रमुख पद के चुनाव में बवाल

Prem Chand

‘डेढ़ लाख दिया होता, तो खारिज करा देता मुकदमा’

samacharprahari