ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरबिज़नेसभारतराज्य

 ‘महंगाई’ की जून वाली सौगात: 1 जून से कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में लगी आग, व्यापारियों और जेब पर तगड़ी मार!

Share

✍️ प्रहरी संवाददाता, मुंबई |  देश में ‘महंगाई डायन’ यानी भाजपा सरकार की डार्लिंग महंगाई ने जून महीने की शुरुआत के साथ ही आम जनता और छोटे कारोबारियों को एक और जोरदार झटका दे दिया है। तेल विपणन कंपनियों ने आज यानी 1 जून 2026 से 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है।

सरकार की ओर से लगातार ‘व्यापार सुगमता’ के बड़े-बड़े दावे तो किए जाते हैं, लेकिन हर महीने गैस की कीमतों में होने वाला यह उछाल होटल, रेस्तरां, ढाबा और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की संचालन लागत को आसमान पर पहुँचाने का काम कर रहा है।

तेल कंपनियों द्वारा जारी आधिकारिक रेट लिस्ट के अनुसार, देश के महानगरों में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतें अब आम आदमी की पहुंच से और दूर हो गई हैं। देश की राजधानी दिल्ली में 19 किलोग्राम का कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर ₹42 महंगा हो गया है, जिसके बाद अब वहां एक सिलेंडर की कीमत ₹3,113.50 पर पहुंच चुकी है।

वहीं चुनाव के बाद कोलकाता महानगर में तो महंगाई का झटका और भी करारा है, जहां सिलेंडर की कीमत में ₹53.50 की वृद्धि की गई है और अब नया रेट ₹3,255.50 प्रति सिलेंडर हो गया है। मुंबई सहित अन्य बड़े शहरों में भी कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में इसी अनुपात में तगड़ा इजाफा किया गया है, जिसने होटल और फूड इंडस्ट्री के बजट को पूरी तरह बिगाड़ दिया है।

ऐसा नहीं है कि तेल कंपनियों की इस टेढ़ी नजर से छोटे और रेहड़ी-पटरी वाले गरीब दुकानदार बच पाए हों। तेल कंपनियों ने छोटे व्यापारियों और आम उपभोक्ताओं द्वारा उपयोग किए जाने वाले 5 किलोग्राम एफटीएल (फ्री ट्रेड एलपीजी) सिलेंडर के दाम भी बढ़ा दिए हैं। इस श्रेणी के सिलेंडर की कीमत में ₹11 की वृद्धि की गई है, जिसके बाद राजधानी दिल्ली में इसकी नई कीमत ₹821.50 हो गई है। यानी सरकार अब छोटे स्तर पर चाय-पकौड़े की दुकान लगाने वालों को भी राहत देने के मूड में नजर नहीं आ रही है।

एलपीजी दरों में इस अप्रत्याशित बढ़ोतरी से विशेष रूप से खाद्य एवं आतिथ्य क्षेत्र से जुड़े व्यवसायों पर अतिरिक्त आर्थिक दबाव पड़ना तय है। होटल, ढाबा और रेस्तरां एसोसिएशन के व्यवसायियों का साफ़ मानना है कि गैस की इस लगातार बढ़ती लागत का सीधा असर अब आम उपभोक्ताओं पर ही डाला जाएगा। आने वाले दिनों में इसका सीधा असर आपके पसंदीदा रेस्तरां और ढाबों के फूड मेन्यू पर देखने को मिल सकता है, जहां खाद्य पदार्थों और सेवाओं की कीमतें बढ़ना तय है। जून की इस तपती गर्मी में कमर्शियल गैस सिलेंडर के इन बढ़े हुए दामों ने जनता और व्यापारियों के पसीने छुड़ाने का पूरा इंतजाम कर दिया है।

 


Share

Related posts

कतर में 8 भारतीयों की मौत की सजा के खिलाफ भारत ने दाखिल की अपील

samacharprahari

सचिन पायलट और अशोक गहलोत में हो गई सुलह!

samacharprahari

लोकसभा 2024 के महासमर का बिगुल बजा, 7 चरणों में होंगे चुनाव

Prem Chand

CBI करेगी केजरीवाल के बंगला रिनोवेशन केस की जांच

Prem Chand

यूपी को चुनावी सौगात, महाराष्ट्र के साथ सौतेला व्यवहार

samacharprahari

पवई की 14.5 एकड़ जमीन का विवाद: 18 साल पुराने मुकदमे के बाद Consent Terms पर सवाल, SIT जांच कब?

samacharprahari