ताज़ा खबर
Top 10क्राइमताज़ा खबरराज्य

फतेहगंज की चौकी बनी अपहरण और वसूली का अड्डा, दरोगा और दो सिपाही फरार

Share

किसान के अपहरण, अवैध हिरासत और दो लाख रुपये की वसूली का आरोप

✍🏻 प्रहरी संवाददाता, बरेली। उत्तर प्रदेश की पुलिस की साख पर एक बार फिर बट्टा लगा है। बरेली जिले के फतेहगंज पश्चिमी थाने की कस्बा चौकी से सनसनीखेज मामला सामने आया है।

चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक बलवीर सिंह, सिपाही हिमांशु तोमर और मोहित कुमार पर किसान के अपहरण, अवैध हिरासत और दो लाख रुपये की वसूली का आरोप दर्ज किया गया है। एसएसपी अनुराग आर्य के आदेश पर तीनों को निलंबित कर उनके खिलाफ आपराधिक मुकदमा कायम किया गया है। दरोगा बलवीर सिंह पर पहले भी कई गंभीर आरोप लग चुके हैं। कुछ मामलों में जांच भी चल रही है।

गांव भिटौरा निवासी किसान बलवीर सिंह के अनुसार, 1:30 बजे दिन में तीनों पुलिसकर्मी घर में घुसे। तलाशी के नाम पर सामान बिखेरा, गालियां दीं और हथियार दिखाकर वीडियो बनाया। बिना किसी कागजी कार्रवाई के उसे उठा ले गए और थाने या चौकी ले जाने की बजाय रबर फैक्टरी के क्वार्टर में बंद कर दिया। आरोप है कि तीनों ने स्मैक तस्करी में फंसाने की धमकी देकर तीन लाख रुपये मांगे। परिजनों से दो लाख रुपये लेने के बावजूद उसे रिहा नहीं किया गया।

परिजनों ने आईजी और एसएसपी को फोन कर सूचना दी। निर्देश पर सीओ हाईवे नीलेश मिश्रा ने मौके पर दबिश दी, लेकिन आरोपी पुलिसकर्मी फरार हो गए। पुलिस ने किसान को मुक्त कराया गया।

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, चौकी प्रभारी बलवीर सिंह पर पहले भी कई गंभीर आरोप हैं। चौकी लंबे समय से अवैध वसूली और संदिग्ध गतिविधियों को लेकर चर्चा में रही है। कुछ प्रभारियों पर पूर्व में भी विभागीय कार्रवाई हो चुकी है।

एसएसपी ने प्रशिक्षु आईपीएस मेविस टॉक को थाना प्रभारी का चार्ज सौंपा है। चौकी पर तैनात अन्य स्टाफ की भूमिका की जांच भी शुरू कर दी गई है।

 


Share

Related posts

107 देशों की सूची में 94वें पायदान पर पहुंचा भारत

samacharprahari

रूस का सुखोई-34 फाइटर जेट क्रैश

Prem Chand

ये जो खबरें हैं ना…. 14वीं किश्त….किसान प्रीमियर लीग

samacharprahari

गलवान में निहत्थे नहीं थे हमारे सैनिकः जयशंकर

samacharprahari

ब्रेन डेड मरीज ने दी तीन लोगों को नई जिंदगी

samacharprahari

भारत 2029 तक 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बन सकता है : सुब्बाराव

samacharprahari