ताज़ा खबर
Other

कोलकाता बिल्डिंग हादसे में अब तक 10 लोगों की मौत

Share

-17 लोग घायल, बिल्डर अरेस्ट, मेयर की गिरफ्तारी की मांग

डिजिटल न्यूज डेस्क, कोलकाता। पश्चिम बंगाल के कोलकाता में 17 मार्च की देर रात एक 5 मंजिला निर्माणाधीन इमारत ढह गई थी। इस हादसे में अब तक राजमिस्त्री सहित 10 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 17 लोग घायल हैं। पिछले तीन दिनों से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। घटना के बाद दो लोग लापता बताए जा रहे हैं, जबकि 17 लोग घायल हैं। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, फायर ब्रिगेड, कोलकाता पुलिस की डिजास्टर मैनेजमेंट टीमें रेस्क्यू में लगी है।

पुलिस ने बताया कि घटनास्थल का इलाका भीड़भाड़ वाला है। यहां संकरी गलियां हैं, जिसके कारण कंक्रीट स्लैब काटने के लिए बड़ी मशीनें नहीं आ पा रही हैं। छोटी मशीनों की मदद से मलबा हटाया जा रहा है।

पुलिस के मुताबिक, जो बिल्डिंग गिरी है, वहां पिछले छह महीने से निर्माण कार्य जारी था। ​​​​​​स्थानीय लोगों का आरोप है कि कोलकाता नगर निगम और पुलिस की अनुमति के बिना कंस्ट्रक्शन हो रहा था।

बिल्डर के बाद जमीन का मालिक भी गिरफ्तार
पुलिस ने जमीन मालिक को मंगलवार की रात को ही गिरफ्तार कर लिया था। इससे पहले पुलिस ने सोमवार को बिल्डर को गिरफ्तार किया था। उसे 14 दिन की पुलिस रिमांड में भेजा गया है। आरोप है बिल्डिंग का निर्माण अवैध तरीके से कराया जा रहा था।

 


Share

Related posts

5000 करोड़ के साइबर फ्रॉड में शामिल आरोपी गिरफ्तार

Prem Chand

Crime News: UP से नाबालिग का अपहरण, मुंबई में यूं पकड़ा गया शातिर

samacharprahari

लंबे इंतजार के बाद मंत्री बने भुजबल, मंत्रालय मिलने के सवाल पर कहा- ‘मैं गृह मंत्री से लेकर…’

samacharprahari

सड़क हादसे में चार की मौत, कार के उड़े परखच्चे

Prem Chand

टेक्सास: पानी में पाया गया दिमाग खाने वाला अमीबा

Prem Chand

चंद्रमा पर वाई-फाई नेटवर्क स्थापित करने की तैयारी में नासा

samacharprahari