Samachar Prahari
OtherTop 10क्राइम

Crime News: UP से नाबालिग का अपहरण, मुंबई में यूं पकड़ा गया शातिर

Share

-कुर्ला रेलवे स्टेशन पर हेड टीसी की सूझबूझ से बचाई गई लड़की

डिजिटल न्यूज डेस्क, मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के व्यस्त स्टेशनों में से एक कुर्ला स्टेशन पर हेड टीसी पुष्पा डावरे की मुस्तैदी और सूझबूझ के चलते एक 16 साल की नाबालिग लड़की को दोबारा उसके परिवार से मिलाया गया। यह घटना शनिवार दोपहर कुर्ला स्टेशन पर टिकट चेकिंग के दौरान घटी, जब एक नाबालिग लड़की का अपहरण करने वाले युवक को हेड टीसी पुष्पा डावरे ने रेलवे पुलिस को सौंप दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर से एक नाबालिग लड़की को अगवा कर मुंबई लेकर आ रहे अकरम जावेद खान (31) को संदिग्ध हालत में शनिवार दोपहर कुर्ला स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 4 पर तैनात हेड टीसी पुष्पा डावरे ने देखा। जब उन्होंने अकरम को टिकट दिखाने को कहा तो, वह आनाकानी करने लगा। पूछताछ करने पर पता चला कि वह एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर मिर्ज़ापुर से मुंबई आया है।

 

यह जानने के बाद कि लड़की केवल 16 वर्ष की है, पुष्पा डावरे ने अपनी सहकर्मी मंजू नरेश कुमार और बीरेंद्र कुमार गुप्ता की मदद से तुरंत रेलवे पुलिस को सूचित किया। रेलवे पुलिस ने पता लगाया कि लड़की के पिता ने उसके लापता होने की शिकायत मिर्जापुर पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई है।

 


Share

Related posts

मुंबई आतंकी हमला: तहव्वुर राणा की न्यायिक हिरासत 9 जुलाई तक बढ़ी

samacharprahari

बॉम्बे हाई कोर्ट से नवनीत राणा की दूसरी FIR रद्द करने की याचिका खारिज

Prem Chand

IND W vs AUS W Highlights: भारत ने रचा इतिहास, 8 विकेट से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हासिल की बड़ी जीत

samacharprahari

Leave a Comment